Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्दSynonyms in Hindi, समानार्थी शब्द

Paryayvachi Shabd (पर्यायवाची शब्द) Synonyms in Hindi, समानार्थी शब्द

पर्यायवाची शब्द का hindi mein का अर्थ है समान अर्थ वाले शब्द। पर्यायवाची शब्द किसी भी भाषा की सबलता की बहुता को दर्शाता है। जिस भाषा में जितने अधिक पर्यायवाची शब्द होंगे, वह उतनी ही सबल सशक्त भाषा होगी। इस दृष्टि से संस्कृत सर्वाधिक सम्पन्न भाषा है। भाषा में पर्यायवाची शब्दों के प्रयोग से पूर्ण अभिव्यक्ति की क्षमता आती है।

पर्याय का अर्थ है-समान। अतः समान अर्थ व्यक्त करने वाले शब्दों को पर्यायवाची शब्द (Synonym words) कहते हैं। इन्हें प्रतिशब्द या समानार्थक शब्द भी कहा जाता है। व्यवहार में पर्याय या पर्यायवाची शब्द ही अधिक प्रचलित हैं। विद्यार्थियों के अध्ययन हेतु पर्यायवाची शब्दों की सूची प्रस्तुत है-

 

शब्द –  पर्यायवाची शब्द

()

अंक संख्या, गिनती, क्रमांक, निशान, चिह्न, छाप।

अंकुर कोंपल, अँखुवा, कल्ला, नवोद्भिद्, कलिका, गाभा

अंकुश प्रतिबन्ध, रोक, दबाव, रुकावट, नियन्त्रण।

अंग अवयव, अंश, काया, हिस्सा, भाग, खण्ड, उपांश, घटक, टुकड़ा, तन, कलेवर, शरीर, देह।

अग्नि आग, अनल, पावक, जातवेद, कृशानु, वैश्वानर, हुताशन, रोहिताश्व, वायुसखा, हव्यवाहन, दहन, अरुण।

अंचल पल्लू, छोर, क्षेत्र, अंत, प्रदेश, आँचल, किनारा।

अचानक अकस्मात, अनायास, एकाएक, दैवयोगा।

अटल अडिग, स्थिर, पक्का, दृढ़, अचल, निश्चल, गिरि, शैल, नग।

अठखेली कौतुक, क्रीड़ा, खेलकूद, चुलबुलापन, उछलकूद, हँसीमज़ाक।

अमृत अमिय, पीयूष, अमी, मधु, सोम, सुधा, सुरभोग, जीवनोदक, शुभा।

अयोग्य अनर्ह, योग्यताहीन, नालायक, नाकाबिल।

अभिप्राय प्रयोजन, आशय, तात्पर्य, मतलब, अर्थ, मंतव्य, मंशा, उद्देश्य, विचार

अर्जुन भारत, गुडाकेश, पार्थ, सहस्रार्जुन, धनंजय।

अवज्ञा अनादर, तिरस्कार, अवमानना, अपमान, अवहेलना, तौहीन।

अश्व घोड़ा, तुरंग, हय, बाजि, सैन्धव, घोटक, बछेड़ा, रविसुत, अर्दा

असुर रजनीचर, निशाचर, दानव, दैत्य, राक्षस, दनुज, यातुधान, तमीचर।

अवरोध रुकावट, विघ्न, व्यवधान, अरुंगा।

अतिथि मेहमान, पहुना, अभ्यागत, रिश्तेदार, नातेदार, आगन्तुका.

अतीत पूर्वकाल, भूतकाल, विगत, गत।

अनाज अन्न, शस्य, धान्य, गल्ला, खाद्यान्न।

अनाड़ी अनजान, अनभिज्ञ, अज्ञानी, अकुशल, अदक्ष, अपटु, मूर्ख, अल्पज्ञ, नौसिखिया।

अनार सुनील, वल्कफल, मणिबीज, बीदाना, दाडिम, रामबीज, शुकप्रिय।

अनिष्ट बुरा, अपकार, अहित, नुकसान, हानि, अमंगल।

अनुकम्पा दया, कृपा, करम, मेहरबानी।

अनुपम सुन्दर, अतुल, अपूर्व, अद्वितीय, अनोखा, अप्रतिम, अद्भुत, अनूठा, विलक्षण, विचित्र।

अनुसरण नकल, अनुकृत, अनुगमन।

अपमान अनादर, उपेक्षा, निरादर, बेइज्जती, अवज्ञा, तिरस्कार, अवमाना।

अप्सरा परी, देवकन्या, अरुणप्रिया, सुखवनिता, देवांगना, दिव्यांगना, देवबाला।

अभय निडर, साहसी, निर्भीक, निर्भय, निश्चिन्त।

अभिजात कुलीन, सुजात, खानदानी, उच्च, पूज्य, श्रेष्ठ।

अभिज्ञ जानकार, विज्ञ, परिचित, ज्ञाता।

अभिमान गौरव, गर्व, नाज, घमंड, दर्प, स्वाभिमान, अस्मिता, अहं, अहंकार, अहमिका, मान, मिथ्याभिमान, दंभ।

अभियोग दोषारोपण, कसूर, अपराध, गलती, आक्षेप, आरोप, दोषारोपण, इल्ज़ामा।

अभिलाषा कामना, मनोरथ, इच्छा, आकांक्षा, ईहा, ईप्सा, चाह, लालसा, मनोकामना।

अभ्यास रियाज़, पुनरावृत्ति, दोहराना, मश्क।

अमर मृत्युंजय, अविनाशी, अनश्वर, अक्षर, अक्षय।

अमीर धनी, धनाढ्य, सम्पन्न, धनवान, पैसेवाला।

अनन्त असंख्य, अपरिमित, अगणित, बेशुमार।

अनभिज्ञ अज्ञानी, मूर्ख, मूढ़, अबोध, नासमझ, अल्पज्ञ, अदक्ष, अपटु, अकुशल, अनजान।

अगुआ अग्रणी, सरदार, मुखिया, प्रधान, नायक।

अधर रदच्छद, रदपुट, होंठ, ओष्ठ, लब।

अध्यापक आचार्य, शिक्षक, गुरु, व्याख्याता, अवबोधक, अनुदेशक।

अंधकार तम, तिमिर, ध्वान्त, अँधियारा, तिमिस्रा।

अनुरूप अनुकूल, संगत, अनुसार, मुआफिक

अन्तःपुर रनिवास, भोगपुर, जनानखाना।

अदृश्य अन्तर्ध्यान, तिरोहित, ओझल, लुप्त, गायब।

अकाल भुखमरी, कुकाल, दुष्काल, दुर्भिक्षा।

अशुद्ध दूषित, गंदा, अपवित्र, अशुचि, नापाका।

असभ्य अभद्र, अविनीत, अशिष्ट, गँवार, उजड्ड।

अधम नीच, निकृष्ट, पतित।

अपकीर्ति अपयश, बदनामी, निंदा, अकीर्ति।

अध्ययन अनुशीलन, पारायण, पठनपाठन, पढ़ना।

अनुरोध अभ्यर्थना, प्रार्थना, विनती, याचना, निवेदन।

अखण्ड पूर्ण, समस्त, सम्पूर्ण, अविभक्त, समूचा, पूरा।

अपराधी मुजरिम, दोषी, कसूरवार, सदोष।

अधीन आश्रित, मातहत, निर्भर, पराश्रित, पराधीन।

अनुचित नाजायज़, गैरवाजिब, बेजा, अनुपयुक्त, अयुत।

अन्वेषण अनुसन्धान, गवेषण, खोज, जाँच, शोध।

अमूल्य अनमोल, बहुमूल्य, मूल्यवान, बेशकीमती।

अज ब्रह्मा, ईश्वर, दशरथ के जनक, बकरा।

अंधा नेत्रहीन, सूरदास, अंध, चक्षुविहीन, प्रज्ञाचक्षु।

अनुवाद भाषांतर, उल्था, तर्जुमा।

अरण्य जंगल, कान्तार, विपिन, वन, कानन।

अवनति अपकर्ष, गिराव, गिरावट, घटाव, ह्रास।

अश्लील अभद्र, अधिभ्रष्ट, निर्लज्ज बेशर्म, असभ्य।

आकुल व्यग्र, बेचैन, क्षुब्ध, बेकल।

आकृति आकार, चेहरामोहरा, नैननक्श, डीलडौला

आदर्श प्रतिरूप, प्रतिमान, मानक, नमूना।

आलसी निठल्ला, बैठाठाला, ठलुआ, सस्त, निकम्मा, काहिला

आयुष्मान् चिरायु, दीर्घायु, शतायु, दीर्घजीवी, चिरंजीव।

आज्ञा आदेश, निदेश, फ़रमान, हुक्म, अनुमति, मंजूरी, स्वीकृति, सहमति, इजाज़ता

आश्रय सहारा, आधार, भरोसा, अवलम्ब, प्रश्रय।

आख्यान कहानी, वृत्तांत, कथा, किस्सा, इतिवृत्ता

आधुनिक अर्वाचीन, नूतन, नव्य, वर्तमानकालीन, नवीन, अधुनातन।

आवेग तेज़ी, स्फूर्ति, जोश, त्वरा, तीव्र, फुरती, चपलता।

आलोचना समीक्षा, टीका, टिप्पणी, नुक्ताचीनी, समालोचना।

आरम्भ श्रीगणेश, शुरुआत, सूत्रपात, प्रारम्भ, उपक्रम।

आवश्यक अनिवार्य, अपरिहार्य, ज़रूरी, बाध्यकारी।

आदि पहला, प्रथम, आरम्भिक, आदिमा

आपत्ति विपदा, मुसीबत, आपदा, विपत्ति।

आकाश नभ, अम्बर, अन्तरिक्ष, आसमान, व्योम, गगन, दिव, द्यौ, पुष्कर, शून्य।

आचरण चालचलन, चरित्र, व्यवहार, आदत, बर्ताव, सदाचार, शिष्टाचार।

आडम्बर पाखण्ड, ढकोसला, ढोंग, प्रपंच, दिखावा।

आँख अक्षि, नैन, नेत्र, लोचन, दृग, चक्षु, ईक्षण, विलोचन, प्रेक्षण, दृष्टि।

आँगन प्रांगण, बगड़, बाखर, अजिर, अँगना, सहन।

आम रसाल, आम्र, फलराज, पिकबन्धु, सहकार, अमृतफल, मधुरासव, अंब।

आनन्द आमोद, प्रमोद, विनोद, उल्लास, प्रसन्नता, सुख, हर्ष, आहलाद।

आशा उम्मीद, तवक्को, आस।

आशीर्वाद आशीष, दुआ, शुभाशीष, शुभकामना, आशीर्वचन, मंगलकामना।

आश्चर्य अचम्भा, अचरज, विस्मय, हैरानी, ताज्जुब।

आहार भोजन, खुराक, खाना, भक्ष्य, भोज्य।

आस्था विश्वास, श्रद्धा, मान, कदर, महत्त्व, आदर।

आँसू अश्रु, नेत्रनीर, नयनजल, नेत्रवारि, नयननीर।

()

इन्दिरा लक्ष्मी, रमा, श्री, कमला।

इच्छा लालसा, कामना, चाह, मनोरथ, ईहा, ईप्सा, आकांक्षा, अभिलाषा, मनोकामना।

इन्द्र महेन्द्र, सुरेन्द्र, सुरेश, पुरन्दर, देवराज, मधवा, पाकरिपु, पाकशासन, पुरहूत।

इन्द्राणी शची, इन्द्रवधू, महेन्द्री, इन्द्रा, पौलोमी, शतावरी, पुलोमजा।

इनकार अस्वीकृति, निषेध, मनाही, प्रत्याख्यान।

इच्छुक अभिलाषी, लालायित, उत्कण्ठित, आतुर

इशारा संकेत, इंगित, निर्देश।

इन्द्रधनुष सुरचाप, इन्द्रधनु, शक्रचाप, सप्तवर्णधनु।

इन्द्रपुरी देवलोक, अमरावती, इन्द्रलोक, देवेन्द्रपुरी, सुरपुर।

()

ईख गन्ना, ऊख, रसडंड, रसाल, पेंड़ी, रसद।

ईमानदार सच्चा, निष्कपट, सत्यनिष्ठ, सत्यपरायण।

ईश्वर परमात्मा, परमेश्वर, ईश, ओम, ब्रह्म, अलख, अनादि, अज, अगोचर, जगदीश।

ईर्ष्या मत्सर, डाह, जलन, कुढ़न, द्वेष, स्पर्धा।

()

उचित ठीक, सम्यक्, सही, उपयुक्त, वाजिब।

उत्कर्ष उन्नति, उत्थान, अभ्युदय, उन्मेष।

उत्पात दंगा, उपद्रव, फ़साद, हुड़दंग, गड़बड़, उधम।

उत्सव समारोह, आयोजन, पर्व, त्योहार, मंगलकार्य, जलसा।

उत्साह जोश, उमंग, हौसला, उत्तेजना।

उत्सुक आतुर, उत्कण्ठित, व्यग्र, उत्कर्ण, रुचि, रुझान।

उदार उदात्त, सहृदय, महामना, महाशय, दरियादिल।

उदाहरण मिसाल, नमूना, दृष्टान्त, निदर्शन, उद्धरण।

उद्देश्य प्रयोजन, ध्येय, लक्ष्य, निमित्त, मकसद, हेतु।

उद्यत तैयार, प्रस्तुत, तत्पर।

उन्मूलन निरसन, अन्त, उत्सादन।

उपकार – (1) परोपकार, अच्छाई, भलाई, नेकी। (ii) हित, उद्धार, कल्याण

उपस्थित विद्यमान, हाज़िर, प्रस्तुत।

उत्कृष्ट उत्तम, श्रेष्ठ, प्रकृष्ट, प्रवर।

उपमा तुलना, मिलान, सादृश्य, समानता।

उपासना पूजा, आराधना, अर्चना, सेवा।।

उद्यम परिश्रम, पुरुषार्थ, श्रम, मेहनत।

उजाला प्रकाश, आलोक, प्रभा, ज्योति।

उपाय युक्ति, ढंग, तरकीब, तरीका, यत्न, जुगत।

उपयुक्त उचित, ठीक, वाज़िब, मुनासिब, वांछनीय।

उल्टा प्रतिकूल, विलोम, विपरीत, विरुद्धा.

उजाड़ निर्जन, वीरान, सुनसान, बियावान।

उग्र तेज़, प्रबल, प्रचण्ड

उन्नति प्रगति, तरक्की, विकास, उत्थान, बढ़ोतरी, उठान, उत्क्रमण, चढ़ाव, आरोह

उपवास निराहार, व्रत, अनशन, फाँका, लंघन।

उपेक्षा उदासीनता, विरक्ति, अनासक्ति, विराग, उदासीन, उल्लंघन।

उपहार भेंट, सौगात, तोहफ़ा।

उपालम्भ उलाहना, शिकवा, शिकायत, गिला।

उल्लू उलूक, लक्ष्मीवाहन, कौशिक

()

ऊँचा उच्च, शीर्षस्थ, उन्नत, उत्तुंग।

ऊर्जा ओज, स्फूर्ति, शक्ति।

ऊसर अनुर्वर, सस्यहीन, अनुपजाऊ, बंजर, रेत, रेह।

ऊष्मा उष्णता, तपन, ताप, गर्मी।

ऊँट लम्बोष्ठ, महाग्रीव, क्रमेलक, उष्ट्र।

ऊँघ तंद्रा, ऊँचाई, झपकी, अर्द्धनिद्रा, अलसाई।

()

ऋषि मुनि, मनीषी, महात्मा, साधु, सन्त, संन्यासी, मन्त्रदृष्टा।

ऋद्धि बढ़ती, बढ़ोतरी, वृद्धि, सम्पन्नता, समृद्धि।

()

एकता एका, सहमति, एकत्व, मेलजोल, समानता, एकरूपता, एकसूत्रता, ऐक्य, अभिन्नता।

एहसान आभार, कृतज्ञता, अनुग्रह।

एकांत सुनसान, शून्य, सूना, निर्जन, विजन।

एकाएक अकस्मात, अचानक, सहसा, एकदम।

()

ऐश विलास, ऐयाशी, सुखचैन।

ऐश्वर्य वैभव, प्रभुता, सम्पन्नता, समृद्धि, सम्पदा।

ऐच्छिक स्वेच्छाकृत, वैकल्पिक, अख्तियारी।

ऐब खोट, दोष, बुराई, अवगुण, कलंक, खामी, कमी, त्रुटि।

()

ओज दम, ज़ोर, पराक्रम, बल, शक्ति, ताकत।

ओझल अन्तर्ध्यान, तिरोहित, अदृश्य, लुप्त, गायब।

ओस तुषार, हिमकण, हिमसीकर, हिमबिन्दु, तुहिनकण।

ओंठ होंठ, अधर, ओष्ठ, दन्तच्छद, रदनच्छद, लब।

()

और – (i) अन्य, दूसरा, इतर, भिन्न (ii) अधिक, ज़्यादा (ii) एवं, तथा।

औषधि दवा, दवाई, भेषज, औषध

()

कपड़ा चीर, वस्त्र, वसन, अम्बर, पट, पोशाक चैल, दुकूल।

कमल सरोज, सरोरुह, जलज, पंकज, नीरज, वारिज, अम्बुज, अम्बोज, अब्ज, सतदल, अरविन्द, कुवलय, अम्भोरुह, राजीव, नलिन, पद्म, तामरस, पुण्डरीक, सरसिज, कंज।

कर्ण अंगराज, सूर्यसुत, अर्कनन्दन, राधेय, सूतपुत्र, रविसुत, आदित्यनन्दन।

कली मुकुल, जालक, ताम्रपल्लव, कलिका, कुडमल, कोरक, नवपल्लव, अँखुवा, कोंपल, गुंचा।

कल्पवृक्ष कल्पतरु, कल्पशाल, कल्पद्रुम, कल्पपादप, कल्पविटप।

कन्या कुमारिका, बालिका, किशोरी, बाला।

कठिन दुर्बोध, जटिल, दुरूह।

कंगाल निर्धन, गरीब, अकिंचन, दरिद्र।

कमज़ोर दुर्बल, निर्बल, अशक्त, क्षीण।

कुटिल छली, कपटी, धोखेबाज़, चालबाज़।

काक काग, काण, वायस, पिशुन, करठ, कौआ।

कुत्ता कुक्कर, श्वान, शुनक, कूकुर।

कबूतर कपोत, रक्तलोचन, हारीत, पारावत।

कृत्रिम अवास्तविक, नकली, झूठा, दिखावटी, बनावटी।

कल्याण मंगल, योगक्षेम, शुभ, हित, भलाई, उपकार।

कूल किनारा, तट, तीर।

कृषक किसान, काश्तकार, हलधर, जोतकार, खेतिहर।

क्लिष्ट दुरूह, संकुल, कठिन, दुःसाध्य।

कौशल कला, हुनर, फ़न, योग्यता, कुशलता।

कर्म कार्य, कृत्य, क्रिया, काम, काज।

कंदरा गुहा, गुफा, खोह, दरी।

कथन विचार, वक्तव्य, मत, बयाना

कटाक्षे आक्षेप, व्यंग्य, ताना, छींटाकशी।

कुरूप भद्दा, बेडौल, बदसूरत, असुन्दर।

कलंक दोष, दाग, धब्बा, लांछन, कलुषता।

कोमल मृदुल, सुकुमार, नाजुक, नरम, सौम्य, मुलायम।

किरण रश्मि, केतु, अंशु, कर, मरीचि, मखूख, प्रभा, अर्चि, पुंज।

कसक पीड़ा, दर्द, टीस, दुःख।

कोयल कोकिल, श्यामा, पिक, मदनशलाका।

कायरता भीरुता, अपौरुष, पामरता, साहसहीनता।

कंटक काँटा, शूल, खार।

कामदेव मनोज, कन्दर्प, आत्मभू, अनंग, अतनु, काम, मकरकेतु, पुष्पचाप, स्मर, मन्मथ

कार्तिकेय कुमार, पार्वतीनन्दन, शरभव, स्कन्ध, षडानन, गुह, मयूरवाहन, शिवसुत, षड्वदन।

कटु कठोर, कड़वा, तीखा, तेज़, तीक्ष्ण, चरपरा, कर्कश, रूखा, रुक्ष, परुष, कड़ा, सत्ता

किला दुर्ग, कोट, गढ़, शिविर

किंचित – (i) कतिपय, कुछ एक, कई एक (ii) कुछ, अल्प, ज़रा।

किताब पुस्तक, ग्रंथ, पोथी।

किनारा – (i) तट, मुहाना, तीर, पुलिन, कूल। (ii) अंचल, छोर, सिरा, पर्यन्त।

कीमत मूल्य, दाम, लागता

कुबेर राजराज, किन्नरेश, धनाधिप, धनेश, यक्षराज, धनद।

कुमुदनी नलिनी, कैरव, कुमुद, इन्दुकमल, चन्द्रप्रिया।

कृष्ण नन्दनन्दन, मधुसूदन, जनार्दन, माधव, मुरारि, कन्हैया, द्वारकाधीश, गोपाल, केशव, नन्दकुमार, नन्दकिशोर, बिहारी।

कृतज्ञ आभारी, उपकृत, अनुगृहीत, ऋणी, कृतार्थ, एहसानमंद।

केला रम्भा, कदली, वारण, अशुमत्फला, भानुफल, काष्ठीला।

क्रोध गुस्सा, अमर्ष, रोष, कोप, आक्रोश, ताव।

करुणा दया, तरस, रहम, आत्मीयभाव।

()

खग पक्षी, चिड़िया, पखेरू, द्विज, पंछी, विहंग, शकुनि।

खंजन नीलकण्ठ, सारंग, कलकण्ठ।

खंड अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा।

खल शठ, दुष्ट, धूर्त, दुर्जन, कुटिल, नालायक, अधम।

खूबसूरत सुन्दर, सुरम्य, मनोज्ञ, रूपवान, सौरम्य, रमणीक।

खून रुधिर, लहू, रक्त, शोणित।

खम्भा खम्भ, स्तूप, स्तम्भ।

खतरा अंदेशा, भय, डर, आशंका।

खत चिट्ठी, पत्र, पत्री, पाती।

खामोश नीरव, शान्त, चुप, मौन।

खीझ झुंझलाहट, झल्लाहट, खीझना, चिढ़ना।

()

गरुड़ खगेश्वर, सुपर्ण, वैतनेय, नागान्तका

गौरव मान, सम्मान, महत्त्व, बड़प्पन।

गम्भीर गहरा, अथाह, अतला

गाँव ग्राम, मौजा, पुरवा, बस्ती, देहात।

गृह घर, सदन, भवन, धाम, निकेतन, आलय, मकान, गेह, शाला।

गुफा गुहा, कन्दरा, विवर, गह्वर।

गीदड़ शृगाल, सियार, जम्बुका

गुप्त निभृत, अप्रकट, गूढ, अज्ञात, परोक्ष।

गति हाल, दशा, अवस्था, स्थिति, चाल, रफ़्तार।

गंगा भागीरथी, देवसरिता, मंदाकिनी, विष्णुपदी, त्रिपथगा, देवापगा, जाहनवी, देवनदी, ध्रुवनन्दा, सुरसरि, पापछालिका।

गणेश लम्बोदर, मूषकवाहन, भवानीनन्दन, विनायक, गजानन, मोदकप्रिय, जगवन्द्य, हेरम्ब, एकदन्त, गजवदन, विघ्ननाशका

गज हस्ती, सिंधुर, मातंग, कुम्भी, नाग, हाथी, वितुण्ड, कुंजर, करी, द्विपा

गधा गदहा, खर, धूसर, गर्दभ, चक्रीवाहन, रासभ, लम्बकर्ण, बैशाखनन्दन, बेसर।

गाय धेनु, सुरभि, माता, कल्याणी, पयस्विनी, गौ।

गुलाब सुमना, शतपत्र, स्थलकमल, पाटल, वृन्तपुष्प

गुनाह गलती, अधर्म, पाप, अपराध, खता, त्रुटि, कुकर्म।

()

घड़ा कलश, घट, कुम्भ, गागर, निप, गगरी, कुट।

घी घृत, हवि, अमृतसार।

घाटा हानि, नुकसान, टोटा।

घन जलधर, वारिद, अंबुधर, बादल, मेघ, अम्बुद, पयोद, नीरद।।

घृणा जुगुप्सा, अरुचि, घिन, बीभत्स।

घुमक्कड़ रमता, सैलानी, पर्यटक, घुमन्तू, विचरण शील, यायावर।

घिनौना घृण्य, घृणास्पद, बीभत्स, गंदा, घृणित।

Ghumantu/घुमंतू बंजारा, घुमक्कड़

()

चंदन मंगल्य, मलयज, श्रीखण्ड।

चाँदी रजत, रूपा, रौप्य, रूपक

चरित्र आचार, सदाचार, शील, आचरण।

चिन्ता फ़िक्र, सोच, ऊहापोह।

चौकीदार आरक्षी, पहरेदार, प्रहरी, गारद, गश्तकार।

चोटी शृंग, तुंग, शिखर, परकोटि।

चक्र पहिया, चाक, चक्का।

चिकित्सा उपचार, इलाज, दवादारू।

चतुर कुशल, नागर, प्रवीण, दक्ष, निपुण, योग्य, होशियार, चालाक, सयाना, विज्ञा

चन्द्र सोम, राकेश, रजनीश, राकापति, चाँद, निशाकर, हिमांशु, मयंक, सुधांशु, मृगांक, चन्द्रमा, कलानिधि, ओषधीश।

चाँदनी चन्द्रिका, ज्योत्स्ना, कौमुदी, कुमुदकला, जुन्हाई, अमृतवर्षिणी, चन्द्रातप, चन्द्रमरीचि।

चपला विद्युत्, बिजली, चंचला, दामिनी, तड़िता

चश्मा ऐनक, उपनेत्र, सहनेत्र, उपनयन।

चाटुकारी खुशामद, चापलूसी, मिथ्या प्रशंसा, चिरौरी, चमचागीरी।

चिह्न प्रतीक, निशान, लक्षण, पहचान, संकेत।

चोर रजनीचर, दस्यु, साहसिक, कभिज, खनक, मोषक, तस्कर।

()

চল্প। विद्यार्थी, शिक्षार्थी, शिष्य।

छाया साया, प्रतिबिम्ब, परछाई, छाँव।

छल प्रपंच, झाँसा, फ़रेब, कपट।

छटा आभा, कांति, चमक, सौन्दर्य, सुन्दरता।

छानबीन जाँचपड़ताल, पूछताछ, जाँच, तहकीकात।

छेद छिद्र, सूराख, रंध्रा

छली ठग, छद्मी, कपटी, कैतव, धूर्त, मायावी।

छाती उर, वक्ष, वक्षःस्थल, हृदय, मन, सीना।

()

जननी माँ, माता, माई. मइया. अम्बा, अम्मा।

जीव प्राणी, देहधारी, जीवधारी।

जिज्ञासा उत्सुकता, उत्कंठा, कुतूहल।

जंग युद्ध, रण, समर, लड़ाई, संग्राम।

जग दुनिया, संसार, विश्व, भुवन, मृत्युलोक।

जल सलिल, उदक, तोय, अम्बु, पानी, नीर, वारि, पय, अमृत, जीवक, रस, अप।

जहाज़ जलयान, वायुयान, विमान, पोत, जलवाहन।

जानकी जनकसुता, वैदेही, मैथिली, सीता, रामप्रिया, जनकदुलारी, जनकनन्दिनी।

जुटाना बटोरना, संग्रह करना, जुगाड़ करना, एकत्र करना, जमा करना, संचय करना।

जोश आवेश, साहस, उत्साह, उमंग, हौसला।

जीभ जिह्वा, रसना, रसज्ञा, चंचला।

जमुना सूर्यतनया, सूर्यसुता, कालिंदी, अर्कजा, कृष्णा।

ज्योति प्रभा, प्रकाश, लौ, अग्निशिखा, आलोक

()

झंडा ध्वजा, केतु, पताका, निसान।

झरना सोता, स्रोत, उत्स, निर्झर, जलप्रपात, प्रस्रवण, प्रपात।

झुकाव रुझान, प्रवृत्ति, प्रवणता, उन्मुखता।

झकोर हवा का झोंका, झटका, झोंक, बयार।

झुठ मिथ्या, मृषा, अनृत, असत, असत्य।

()

टीका भाष्य, वृत्ति, विवृति, व्याख्या, भाषांतरण।

टक्कर भिडंत, संघट्ट, समाघात, ठोकर।

टोल समूह, मण्डली, जत्था, झुण्ड, चटसाल, पाठशाला।

टीस साल, कसक, शूल, शूक्त, चसक, दर्द, पीड़ा।

टेढा – (i) बंक, कुटिल, तिरछा, वक्रा (ii) कठिन, पेचीदा, मुश्किल, दुर्गम।

टंच सूम, कृपण, कंजूस, निष्ठुर।

()

ठंड शीत, ठिठुरन, सर्दी, जाड़ा, ठंडक

ठेस आघात, चोट, ठोकर, धक्का।

ठौर ठिकाना, स्थल, जगह।

ठग जालसाज, प्रवंचक, वंचक, प्रतारक।

ठाठ आडम्बर, सजावट, वैभवा

ठिठोली मज़ाक, उपहास, फ़बती, व्यंग्य, व्यंग्योक्ति।

ठगी प्रतारणा, वंचना, मायाजाल, फ़रेब, जालसाज़।

()

डगर बाट, मार्ग; राह, रास्ता, पथ, पंथा

डर त्रास, भीति, दहशत, आतंक, भय, खौफ़

डेरा पड़ाव, खेमा, शिविर

डोर डोरी, रज्जु, तांत, रस्सी, पगहा, तन्तु।

डकैत डाकू, लुटेरा, बटमार।

डायरी दैनिकी, दैनन्दिनी, रोज़नामचा।

()

ढीठ धृष्ट, प्रगल्भ, अविनीत, गुस्ताख।

ढोंग स्वाँग, पाखण्ड, कपट, छल।

ढंग पद्धति, विधि, तरीका, रीति, प्रणाली, करीना।

ढाढ़स आश्वासन, तसल्ली, दिलासा, धीरज, सांत्वना।

ढोंगी पाखण्डी, बगुला भगत, रंगासियार, कपटी, छली।

()

तन शरीर, काया, जिस्म, देह, वपु।

तपस्या साधना, तप, योग, अनुष्ठान।

तरंग हिलोर, लहर, ऊर्मि, मौज, वीचि।

तरु वृक्ष, पेड़, विटप, पादप, द्रुम, दरख्त।

तलवार असि, खडग, सिरोही, चन्द्रहास, कृपाण, शमशीर, करवाल, करौली, तेग।

तम अंधकार, ध्वान्त, तिमिर, अँधेरा, तमसा।

तरुणी युवती, मनोज्ञा, सुंदरी, यौवनवक्षी, प्रमदा, रमणी।

तारा नखत, उड्डगण, नक्षत्र, तारका

तम्बू डेरा, खेमा, शिविर।

तस्वीर चित्र, फोटो, प्रतिबिम्ब, प्रतिकृति, आकृति।

तालाब जलाशय, सरोवर, ताल, सर, तड़ाग, जलधर, सरसी, पद्माकर, पुष्कर

तारीफ़ बड़ाई, प्रशंसा, सराहना, प्रशस्ति, गुणगाना

तीर नाराच, बाण, शिलीमुख, शर, सायक।

तोता सुवा, शुक, दाडिमप्रिय, कीर, सुग्गा, रक्ततुंड।

तत्पर तैयार, कटिबद्ध, उद्यत, सन्नद्ध।

तन्मय मग्न, तल्लीन, लीन, ध्यानमग्न।

तालमेल समन्वय, संगति, सामंजस्य।

तरकारी शाक, सब्जी, भाजी।

तूफान झंझावात, अंधड़, आँधी, प्रभंजना

त्रुटि अशुद्धि, भूलचूक, गलती।

()

थकान क्लान्ति, श्रान्ति, थकावट, थकन।

थोड़ा कम, ज़रा, अल्प, स्वल्प, न्यून।

थाह अन्त, छोर, सिरा, सीना।

थोथा पोला, खाली, खोखला, रिक्त, छूछा।

थल धरती, ज़मीन, पृथ्वी, भूतल, भूमि।

()

दर्पण शीशा, आइना, मुकुर, आरसी।

दास चाकर, नौकर, सेवक, परिचारक, परिचर, किंकर, गुलाम, अनुचर।

दुःख क्लेश, खेद, पीड़ा, यातना, विषाद, यन्त्रणा, क्षोभ, कष्ट

दूध पय, दुग्ध, स्तन्य, क्षीर, अमृत।

देवता सुर, आदित्य, अमर, देव, वसु।

दोस्त सखा, मित्र, स्नेही, अन्तरंग, हितैषी, सहचर।

द्रोपदी श्यामा, पाँचाली, कृष्णा, सैरन्ध्री, याज्ञसेनी, द्रुपदसुता, नित्ययौवना।

दासी बाँदी, सेविका, किंकरी, परिचारिका।

दीपक आदित्य, दीप, प्रदीप, दीया।

दुर्गा सिंहवाहिनी, कालिका, अजा, भवानी, चण्डिका, कल्याणी, सुभद्रा, चामुण्डा।

दिव्य अलौकिक, स्वर्गिक, लोकातीत, लोकोत्तर।

दीपावली दीवाली, दीपमाला, दीपोत्सव, दीपमालिका।

दामिनी बिजली, चपला, तड़ित, पीतप्रभा, चंचला, विजय, विद्युत्, सौदामिनी।

देह तन, रपु, शरीर, घट, काया, गात, कलेवर, तनु, मूर्ति।

दुर्लभ अलम्भ, नायाब, विरल, दुष्प्राप्य।

दर्शन भेंट, साक्षात्कार, मुलाकाता

दंगा उपद्रव, फ़साद, उत्पात, उधम।।

द्वेष बैर, शत्रुता, दुश्मनी, खार, ईर्ष्या, जलन, डाह, मात्सर्य।

दरवाज़ा किवाड़, पल्ला, कपाट, द्वार।

दाई धाया, धात्री, अम्मा, सेविका।

देवालय देवमन्दिर, देवस्थान, मन्दिर।

दृढ़ पुष्ट, मज़बूत, पक्का, तगड़ा।

दुर्गम अगम्य, विकट, कठिन, दुस्तर।

द्विज ब्राह्मण, ब्रह्मज्ञानी, वेदविद्, पण्डित, विप्रा

दिनांक तारीख, तिथि, मिति।

()

धनुष चाप, धनु, शरासन, पिनाक, कोदण्ड, कमान, विशिखासन।

धीरज धीरता, धीरत्व, धैर्य, धारण, धृति।

धरती धरा, धरणी, पृथ्वी, क्षिति, वसुधा, अवनी, मेदिनी।

धवल श्वेत, सफ़ेद, उजला।

धुंध कुहरा, नीहार, कुहासा।

ध्वस्त नष्ट, भ्रष्ट, भग्न, खण्डित।

धूल रज, खेहट, मिट्टी, गर्द, धूलिा

धंधा दृढ़, अटल, स्थिर, निश्चित।

धनुर्धर रोज़गार, व्यापार, कारोबार, व्यवसाय

धाक धन्वी, तीरंदाज़, धनुषधारी, निषंगी।

धक्का रोब, दबदबा, धौंस। टक्कर, रेला, झोंका।

()

नदी सरिता, दरिया, अपगा, तटिनी, सलिला, स्रोतस्विनी, कल्लोलिनी, प्रवाहिणी।

नमक लवण, लोन, रामरस, नोन।

नया – ‘नवीन, नव्य, नूतन, आधुनिक, अभिनव, अर्वाचीन, नव, ताज़ा।

नाश – (i) समाप्ति, अवसान (i) विनाश, संहार, ध्वंस, नष्टभ्रष्ट।

नित्य हमेशा, रोज़, सनातन, सर्वदा, सदा, सदैव, चिरंतन, शाश्वत।

नियम विधि, तरीका, विधान, ढंग, कानून, रीति।

नीलकमल इंदीवर, नीलाम्बुज, नीलसरोज, उत्पल, असितकमल, कुवलय, सौगन्धित।

नौका तरिणी, डोंगी, नाव, जलयान, नैया, तरी।

नारी स्त्री, महिला, रमणी, वनिता, वामा, अबला, औरत।

निन्दा अपयश, बदनामी, बुराई, बदगोई।

नैसर्गिक प्राकृतिक, स्वाभाविक, वास्तविक

नरेश नरेन्द्र, राजा, नरपति, भूपति, भूपाल

निष्पक्ष उदासीन, अलग, निरपेक्ष, तटस्थ।

नियति भाग्य, प्रारब्ध, विधि, भावी, दैव्य, होनी।

नक्षत्र तारा, सितारा, खद्योत, तारक

नाग सर्प, विषधर, भुजंग, व्याल, फणी, फणधर, उरग।

नग भूधर, पहाड़, पर्वत, शैल, गिरि।

नरक यमपुर, यमलोक, जहन्नुम, दौजख।

निधि कोष, खज़ाना, भण्डार।

नग्न नंगा, दिगम्बर, निर्वस्त्र, अनावृत।

नीरस रसहीन, फीका, सूखा, स्वादहीन।

नीरव मौन, चुप, शान्त, खामोश, निःशब्द।

निरर्थक बेमानी, बेकार, अर्थहीन, व्यर्थी

निष्ठा श्रद्धा, आस्था, विश्वास

निर्णय निष्कर्ष, फ़ैसला, परिणाम।

निष्ठुर निर्दय, निर्मम, बेदर्द, बेरहमा

()

पत्थर पाहन, प्रस्तर, संग, अश्म, पाषाण।

पति स्वामी, कान्त, भर्तार, बल्लभ, भर्ता, ईश।

पत्नी दुलहिन, अर्धांगिनी, गृहिणी, त्रिया, दारा, जोरू, गृहलक्ष्मी, सहधर्मिणी, सहचरी, जाया।

पथिक राही, बटाऊ, पंथी, मुसाफ़िर, बटोही।

पण्डित विद्वान्, सुधी, ज्ञानी, धीर, कोविद, प्राज्ञा

परशुराम भृगुसुत, जामदग्न्य, भार्गव, परशुधर, भृगुनन्दन, रेणुकातनय।

पर्वत पहाड़, अचल, शैल, नग, भूधर, मेरू, महीधर, गिरि।

पवन समीर, अनिल, मारुत, वात, पवमान, वायु, बयार।

पवित्र पुनीत, पावन, शुद्ध, शुचि, साफ़, स्वच्छ

पार्वती भवानी, अम्बिका, गौरी, अभया, गिरिजा, उमा, सती, शिवप्रिया।

पिता जनक, बाप, तात, गुरु, फ़ादर, वालिद।

पुत्र तनय, आत्मज, सुत, लड़का, बेटा, औरस, पूता

परिणय शादी, विवाह, पाणिग्रहण।

पूज्य आराध्य, अर्चनीय, उपास्य, वंद्य, वंदनीय, पूजनीय।

पुत्री तनया, आत्मजा, सुता, लड़की, बेटी, दुहिता।

पृथ्वी वसुधा, वसुन्धरा, मेदिनी, मही, भू, भूमि, इला, उर्वी, ज़मीन, क्षिति, धरती, धात्री।

प्रकाश चमक, ज्योति, द्युति, दीप्ति, तेज़, आलोक।

प्रभात सवेरा, सुबह, विहान, प्रातःकाल, भोर, ऊषाकाला

प्रथा प्रचलन, चलन, रीतिरिवाज़, परम्परा, परिपाटी, रूढ़ि।

प्रलय कयामत, विप्लव, कल्पान्त, गज़ब

प्रसिद्ध मशहूर, नामी, ख्यात, नामवर, विख्यात, प्रख्यात, यशस्वी, मकबूला

प्रार्थना विनय, विनती, निवेदन, अनुरोध, स्तुति, अभ्यर्थना, अर्चना, अनुनय।

प्रिया प्रियतमा, प्रेयसी, सजनी, दिलरुबा, प्यारी।

प्रेम प्रीति, स्नेह, दुलार, लाड़प्यार, ममता, अनुराग, प्रणय।

पैर पाँव, पाद, चरण, गोड़, पग, पद, पगु, टाँग

प्रभा छवि, दीप्ति, द्युति, आभा।

पंथ राह, डगर, पथ, मार्ग।

परतन्त्र पराधीन, परवश, पराश्रित।

परिवार कुल, घराना, कुटुम्ब, कुनबा।

परछाई प्रतिच्छाया, साया, प्रतिबिम्ब, छाया, छवि।

पक्षी विहग, निहंग, खग, अण्डज़, शकुन्त।

पल क्षण, लम्हा, दमा

पश्चात्ताप अनुताप, पछतावा, ग्लानि, संताप।

पाश जालबंधन, फंदा, बंधन, जकड़न।

पराग रंज, पुष्परज, कुसुमरज, पुष्पधूलि।

परिवर्तन क्रांति, हेरफेर, बदलाव, तब्दीली।

पड़ोसी हमसाया, प्रतिवासी, प्रतिवेशी।

पुरातन प्राचीन, पूर्वकालीन, पुराना।

पूजा आराधना, अर्चना, उपासना।

प्रकांड अतिशय, विपुल, अधिक, भारी।।

प्रज्ञा बुद्धि, ज्ञान, मेधा, प्रतिभा।

प्रचण्ड भीषण, उग्र, भयंकर।

प्रणय स्नेह, अनुराग, प्रीति, अनुरक्ति।

प्रताप प्रभाव, धाक, बोलबाला, इकबाल।

प्रतिज्ञा प्रण, वचन, वायदा।

प्रेक्षागार नाट्यशाला, रंगशाला, अभिनयशाला, प्रेक्षागृह।

प्रौढ़ अधेड़, प्रबुद्ध।

पल्लव किसलय, घर्ण, पत्ती, पात, कोपल, फुनगी।

पांडुलिपि हस्तलिपी, मसौदा, पांडुलेख।

फणी सर्प, साँप, फणधर, नाग, उरग।

फ़ौरन तत्काल, तत्क्षण, तुरन्ता

फूल सुमन, कुसुम, गुल, प्रसून, पुष्प, पुहुप, मंजरी, लतांता

फौज़ सेना, लश्कर, पल्टन, वाहिनी, सैन्य।

फणीन्द्र शेषनाग, वासुकी, उरगाधिपति, सर्पराज, नागराज।

()

बलराम हलधर, बलवीर, रेवतीरमण, बलभद्र, हली, श्यामबन्धु।

बाग उपवन, वाटिका, उद्यान, निकुंज, फुलवाड़ी, बगीचा।

बन्दर कपि, वानर, मर्कट, शाखामृग, कीश।

बट्टा घाटा, हानि, टोटा, नुकसान।

बलिदान कुर्बानी, आत्मोत्सर्ग, जीवनदान।

बंजर ऊसर, परती, अनुपजाऊ, अनुर्वर।

बिछोह वियोग, जुदाई, बिछोड़ा, विप्रलंभ।

बियावान निर्जन, सूनसान, वीरान, उजाड़।

बंक टेढ़ा, तिर्यक्, तिरछा, वक्र

बहुत ज़्यादा, प्रचुर, प्रभूत, विपुल, इफ़रात, अधिक।

बुद्धि प्रज्ञा, मेधा, ज़ेहन, समझ, अकल, गति।

ब्रह्मा विधि, चतुरानन, कमलासन, विधाता, विरंचि, पितामह, अज, प्रजापति, स्वयंभू।

बादल मेघ, पयोधर, नीरद, वारिद, अम्बुद, बलाहक, जलधर, घन, जीमूत।

बाल केश, अलक, कुन्तल, रोम, शिरोरूह, चिकुर।

बिजली तड़ित, दामिनी, विद्युत, सौदामिनी, चंचला, बीजुरी।

बसंत ऋतुराज, ऋतुपति, मधुमास, कुसुमाकर, माधव।

बाण तीर, तोमर, विशिख, शिलीमुख, नाराच, शर, इषु।

बारिश पावस, वृष्टि, वर्षा, बरसात, मेह, बरखा।

बालिका बाला, कन्या, बच्ची, लड़की, किशोरी।

()

भगवान परमेश्वर, परमात्मा, सर्वेश्वर, प्रभु, ईश्वर।

भगिनी दीदी, जीजी, बहिन

भारती सरस्वती, ब्राह्मी, विद्या देवी, शारदा, वीणावादिनी।

भाल ललाट, मस्तक, माथा, कपाल।

भरोसा सहारा, अवलम्ब, आश्रय, प्रश्रय।

भास्कर चमकीला, आभामय, दीप्तिमान, प्रकाशवान।

भुगतान भरपाई, अदायगी, बेबाकी।

भोला सीधा, सरल, निष्कपट, निश्छल।

भूखा बुभुक्षित, क्षुधातुर, क्षुधालु, क्षुधात।

भँवरा भ्रमर, , मधुकर, मधुप, अलि, द्विरेफ।

भाई अग्रज, अनुज, सहोदर, तात, भइया, बन्धु।

भाँड विदूषक, मसखरा, जोकर।

भिक्षुक भिखमंगा, भिखारी, याचक

()

मछली मीन, मत्स्य, सफरी, झष, जलजीवन।

मज़ाक दिल्लगी, उपहास, हँसी, मखौल, मसखरी, व्यंग्य, छींटाकशी।

मदिरा शराब, हाला, आसव, मद्य, सुरा।

महादेव शंकर, शंभू, शिव, पशुपति, चन्द्रशेखर, महेश्वर, भूतेश, आशुतोष, गिरीश

मक्खन नवनीत, दधिसार, माखन, लौनी।

मंगनी वाग्दान, फलदान, सगाई।

मनीषी पण्डित, विचारक, ज्ञानी, विद्वान्।

मुँह मुख, आनन, बदन।

मित्र सखा, दोस्त, सहचर, सुहृद।

माँ मातु, माता, मातृ, मातरि, मैया, महतारी, अम्ब, जननी, जनयित्री, जन्मदात्री।

मेघ धराधर, घन, जलचर, वारिद, जीमूत, बादल, नीरद, पयोधर, जगलीवन, अम्बुद।

मैना सारिका, चित्रलोचना, कलहप्रिया।

मंथन बिलोना, विलोड़न, आलोड़न।

महक परिमल, वास, सुवास, खुशबू, सुगंध, सौरभ।

मृत्यु देहावसान, देहान्त, पंचतत्वलीन, निधन, मौत, इंतकाल।

माँझी मल्लाह, नाविक, केवट।

माया छल, छलना, प्रपंच, प्रतारणा।

माधुरी माधुर्य, मिठास, मधुरता।

मानव मनुज, मनुष्य, मानुष, नर, इंसान।

मोती सीपिज, मौक्तिक, मुक्ता, शशिप्रभा।

मेंदकं दादुर, दर्दुर, मण्डूक, वर्षाप्रिय, भेका

मोर मयूर, नीलकण्ठ, शिखी, केकी, कलापी।

मोक्ष मुक्ति, निर्वाण, कैवल्य, परमधाम, परमपद, अपवर्ग, सदगति।

मंदिर देवालय, देवस्थान, देवगृह, ईशगृह।

मधु शहद, बसंतऋत. भसमासव, मकरंद, पुष्पासव।

()

यम सूर्यपुत्र, धर्मराज, श्राद्धदेव, कीनाश, शमन, दण्डधर, यमुनाभ्राता।

यत्न प्रयत्न, चेष्टा, उद्यम

यामिनी निशा, रजनी, राका, विभावरी।

योग्य कुशल, सक्षम, कार्यक्षम, काबिला

यात्रा भ्रमण, देशाटन, पर्यटन, सफ़र, घूमना।

याद सुधि, स्मृति, ख्याल, स्मरण।

यंत्र औज़ार, कल, मशीन।

यती संन्यासी, वीतरागी, वैरागी।

युद्ध रण, जंग, समर, लड़ाई, संग्राम।

याचिका आवेदनपत्र, अभ्यर्थना, प्रार्थना पत्र।

()

रक्त खून, लहू, रुधिर, शोणित, लोहित, रोहित।

राधा ब्रजरानी, हरिप्रिया, राधिका, वृषभानुजा।

रानी राज्ञी, महिषी, राजपत्नी।

रावण लंकेश, दशानन, दशकंठ, दशकंधर, लंकाधिपति, दैत्येन्द्र।

राज्यपाल प्रान्तपति, सूबेदार, गवर्नर।

राय मत, सलाह, सम्मति, मंत्रणा, परामर्श

रूढ़ि प्रथा, दस्तूर, रस्म।

रक्षा बचाव, संरक्षण, हिफ़ाजत, देखरेख।

रमा कमला, इन्दिरा, लक्ष्मी, हरिप्रिया, समुद्रजा, चंचला, क्षीरोदतनया, पद्मा, श्री, भार्गवी।

रसना जीभ, जबान, रसेन्द्रिय, जिह्वा, रसीका।

रविवार इतवार, आदित्यवार, सूर्यवार, रविवासर।

राजा नरेन्द्र, नरेश, नृप, भूपाल, राव, भूप, महीप, नरपति, सम्राट।

रामचन्द्र रघुवर, रघुनाथ, सीतापति, कौशल्यानन्दन, अमिताभ, राघव, रघुराज, अवधेश

रात रैन, रजनी, निशा, विभावरी, यामिनी, तमी, तमस्विनी, शर्वरी, विभा, क्षपा, रात्रि

रिपु बैरी, दुश्मन, विपक्षी, विरोधी, प्रतिवादी, अमित्र, शत्रु।

रोना विलाप, रोदन, रुदन, क्रंदन, विलपन।

()

लक्ष्मण अनंत, लखन, सौमित्र।

लग्न संलग्न, सम्बद्ध, संयुक्ता

लज्जा शर्म, हया, लाज, व्रीडा।

लहर लहरी, हिलोर, तरंग, उर्मि।

लालसा तृष्णा, अभिलाषा, लिप्सा, लालच।

लगातार सतत, निरन्तर, अजस्र, अनवरत।

लता बेल, वल्लरी, लतिका, प्रतान, वीरुध।

लघु थोड़ा, न्यून, हल्का, छोटा।

लक्ष्मी श्री, कमला, रमा, पद्मा, हरिप्रिया, क्षीरोद, इन्दिरा, समुद्रजा।

()

वर्षा बरसात, मेह, बारिश, पावस, चौमास।

वक्ष सीना, छाती, वक्षस्थल, उदरस्थला

वन अरण्य, अटवी, कानन, विपिन।

वस्त्र परिधान, पट, चीर, वसन, कपड़ा, पोशाक, अम्बर।

विकार विकृति, दोष, बुराई, बिगाड़!

विष गरल, माहुर, हलाहल, कालकूट, ज़हर।

विरुद प्रशस्ति, कीर्ति, यशोगान, गुणगान।

विविध नाना, प्रकीर्ण, विभिन्न।

विभोर मस्त, मुग्ध, मग्न, लीना

विप्र भूदेव, ब्राह्मण, महीसुर, पुरोहित, पण्डित।

विभा प्रभा, आभा, कांति, शोभा।

विशारद पण्डित, ज्ञानी, विशेषज्ञ, सुधी।

विलास आनन्द, भोग, सन्तुष्टि, वासना।

व्यसन लत, वान, टेक, आसक्ति।

वृक्ष द्रुम, पादप, तरु, विटप।

विवाद अनबन, झगड़ा, तकरार, बखेरा।

वंक टेढ़ा, वक्र, कुटिल।

विपरीत उलटा, प्रतिकूल, खिलाफ़, विरुद्ध।

व्रण घाव, फोड़ा, ज़ख्म, नासूर।

वेश्या गणिका, वारांगना, पतुरिया, रंडी, तवायफ़

वसन्त मधुमास, ऋतुराज, माधव, कुसुमाकर, कामसखा, मधुऋतु।

विद्या ज्ञान, शिक्षा, गुण, इल्म, सरस्वती।

विधि शैली, तरीका, नियम, रीति, पद्धति, प्रणाली, चाल।

विमल स्वच्छ, निर्मल, पवित्र, पावन, विशुद्ध।

विष्णु नारायण, केशव, गोविन्द, माधव, जनार्दन, विशम्भर, मुकुन्द, लक्ष्मीपति, कमलापति।

()

शपथ कसम, प्रतिज्ञा, सौगन्ध, हलफ़, सौं।

शहद मधु, मकरंद, पुष्परस, पुष्पासव।

शब्द ध्वनि, नाद, आश्व, घोष, रव, मुखर।

शरण संश्रय, आश्रय, त्राण, रक्षा।

शिष्ट शालीन, भद्र, संभ्रान्त, सौम्य, सज्जन, सभ्य।

शेर सिंह, नाहर, केहरि, वनराज, केशरी, मृगेन्द, शार्दूल, व्याघ्र।

शिरा नाड़ी, धमनी, नस।

शुभ मंगल, कल्याणकारी, शुभंकर।

शिक्षा नसीहत, सीख, तालीम, प्रशिक्षण, उपदेश, शिक्षण, ज्ञान।

श्वेत सफ़ेद, धवल, शुक्ल, उजला, सिता

शंकर शिव, उमापति, शम्भू, भोलेनाथ, त्रिपुरारि, महेश, देवाधिदेव, कैलाशपति, आशुतोष

शाश्वत सर्वकालिक, अक्षय, सनातन, नित्य।

शिकारी आखेटक, लुब्धक, बहेलिया, अहेरी, व्याध

श्मशान मरघट, मसान, दाहस्थल।

()

षड्यंत्र साज़िश, दुरभिसंधि, अभिसंधि, कुचक्र

()

सब अखिल, सम्पूर्ण, सकल, सर्व, समस्त, समग्र, निखिल।

संकल्प वृत, दृढ़ निश्चय, प्रतिज्ञा, प्रण।

संग्रह संकलन, संचय, जमावा

संन्यासी बैरागी, दंडी, विरत, परिव्राजका

सजग सतर्क, चौकस, चौकन्ना, सावधान।

संहार अन्त, नाश, समाप्ति, ध्वंसा

समसामयिक समकालिक, समकालीन, समवयस्क, वर्तमान।

समीक्षा विवेचना, मीमांसा, आलोचना, निरूपण।

समुद्र नदीश, वारीश, रत्नाकर, उदधि, पारावार।

सखी सहेली, सहचरी, सैरंध्री।

सज्जन भद्र, साधु, पुंगव, सभ्य, कुलीन।

संसार विश्व, दुनिया, जग, जगत्, इहलोक।

समाप्ति इतिश्री, इति, अंत, समापन।

सार रस, सत्त, निचोड़, सत्त्व।

स्तन पयोधर, छाती, कुच, उरस, उरोज।

सुन्दरी ललिता, सुनेत्रा, सुनयना, विलासिनी, कामिनी।

सूची अनुक्रम, अनुक्रमणिका, तालिका, फेहरिस्त, सारणी।

स्वर्ण सुवर्ण, सोना, कनक, हिरण्य, हेम।

स्वर्ग सुरलोक, धुलोक, बैकुंठ, परलोक, दिव।

स्वच्छन्द निरंकुश, स्वतन्त्र, निबंध।

स्वावलम्बन आत्माश्रय, आत्मनिर्भरता, स्वाश्रय।

स्नेह प्रेम, प्रीति, अनुराग, प्यार, मोहब्बत, इश्क।

समुद्र सागर, रत्नाकर, पयोधि, नदीश, सिन्धु, जलधि, पारावार, वारीश, अर्णव, अब्धि।

सरस्वती भारती, शारदा, वीणापाणि, गिरा, वाणी, महाश्वेता, श्री, भाष, वाक्, हंसवाहिनी, ज्ञानदायिनी।

सूर्य सूरज, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, रवि, नारायण, सविता, कमलबन्धु, आदित्य, प्रभाकर, मार्तण्ड।

सम्पूर्ण पूर्ण, समग्र, सारा, पूरा, मुकम्मल।

सर्प भुजंग, अहि, विषधर, व्याल, फणी, उरग, साँप, नाग, अहि।

सुरपुर सुलोक, स्वर्गलोक, हरिधाम, अमरपुर, देवराज्य, स्वर्ग।

सेठ महाजन, सूदखोर, साहूकार, ब्याजजीवी, पूँजीपति, मालदार, धनवान, धनी, ताल्लुकदार।

संध्या निशारंभ, दिनावसान, दिनांत, सायंकाल, गोधूलि, साँझ।

स्तुति प्रार्थना, पूजा, आराधना, अर्चना।

()

हंस मुक्तमुक, मराल, सरस्वतीवाहन।

हाँसी स्मिति, मुस्कान, हास्य।

हित कल्याण, भलाई, भला, उपकार।

हक अधिकार, स्वत्व, दावा, फर्ज़, उचित पक्ष।

हिमालय हिमगिरि, हिमाद्रि, गिरिराज, शैलेन्द्र।

हनुमान् पवनसुत, महावीर, आंजनेय, कपीश, बजरंगी, मारुतिनन्दन, बजरंग।

हाथ कर, हस्त, पाणि, भुजा, बाहु, भुजाना

हाथी गज, कुंजर, वितुण्ड, मतंग, नाग, द्विरद।

हार – (i) पराजय, पराभव, शिकस्त, मात। (ii) माला, कंठहार, मोहनमाला, अंकमालिका।

हिम तुषार, तुहिन, नीहार, बर्फी

हिरन मृग, हरिण, कुरंग, सारंग।

होशियार समझदार, पटु, चतुर, बुद्धिमान, विवेकशील।

हेम स्वर्ण, सोना, कंचन।

हरि बंदर, इन्द्र, विष्णु, चंद्र, सिंह।

(क्ष)

क्षेत्र प्रदेश, इलाका, भूभाग, भूखण्ड।

क्षणभंगुर अस्थिर, अनित्य, नश्वर, क्षणिका

क्षय तपेदिक, यक्ष्मा, राजरोग।

क्षुब्ध व्याकुल, विकल, उद्विग्न।

क्षमता शक्ति, सामर्थ्य, बल, ताकत।

क्षीण दुर्बल, कमज़ोर, बलहीन, कृश

 

(Paryayvachi Shabd) पर्यायवाची शब्द वस्तुनिष्ठ प्रश्नावली

निर्देश (प्र.सं. 1-2) प्रश्नों में दिए गए शब्द के समानार्थक शब्द का चयन उसके नीचे दिए गए विकल्पों में से कीजिए।

प्रश्न 1.

विप्र (के.वी.एस.पी.आर.टी 2015)

(a) निर्धन

(b) धनी

(c) ब्राह्मण

(d) सैनिक

उत्तर :

(c) ब्राह्मण

प्रश्न 2.

आविर्भाव

(a) मृत्यु

(b) मोक्ष

(c) वानप्रस्थ

(d) उत्पत्ति

उत्तर :

(d) उत्पत्ति

प्रश्न 3.

निम्नलिखित में पर्यायवाची शब्द है (अन्वेषक सीधी भर्ती परीक्षा 2014)

(a) अचिर, अचर

(b) राधारमण, कंसनिकन्दन

(c) अम्बुज, अम्बुधि

(d) नीरद, नीरज

उत्तर :

(b) राधारमण, कंसनिकन्दन

प्रश्न 4.

कौन-सा विकल्प वैचारिक अन्तर के समानार्थी शब्दों का है?

(a) देखना, घूरना

(b) बेहद, असीम

(c) जल, नीर

(d) सौन्दर्य, खूबसूरती

उत्तर :

(a) देखना, घूरना

प्रश्न 5.

नौकाशब्द का पर्याय बताइए।

(a) तिया

(b) तरंगिणी

(c) तरी

(d) तरणिजा

उत्तर :

(c) तरी

प्रश्न 6.

घरके लिए यह पर्यायवाची नहीं है (डी.एस.एस.एस.बी. असिस्टेंट टीचर परीक्षा 2015)

(a) गृह

(b) ग्रह

(c) आलय

(d) निलय

उत्तर :

(b) ग्रह

प्रश्न 7.

पवनका पर्यायवाची शब्द है (सहायक उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2014)

(a) मिलना

(b) पूजना

(c) समीर

(d) आदर

उत्तर :

(c) समीर

प्रश्न 8.

खरका पर्यायवाची शब्द है (उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2014)

(a) खरगोश

(b) शशक

(c) मूर्ख

(d) गधा

उत्तर :

(d) गधा

प्रश्न 9.

अनिल पर्यायवाची है (उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2014)

(a) पवन का

(b) चक्रवात का

(c) पावस का

(d) अनल का

उत्तर :

(a) पवन का

प्रश्न 10.

प्रसूनशब्द का पर्यायवाची है। (उपनिरीक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2014)

(a) वृक्ष

(b) पुष्प

(c) चन्द्रमा

(d) अग्नि

उत्तर :

(b) पुष्प