Sarvanam in Hindi सर्वनाम – सर्वनाम के भेद (Bhed), परिभाषा, उदाहरण

 

Sarvanam in Hindi सर्वनाम – सर्वनाम के भेद (Bhed), परिभाषाउदाहरण

Sarvanam in Hindi सर्वनाम सर्वनाम के भेद (Bhed), परिभाषा, उदाहरण

सर्वनाम संज्ञा के स्थान पर जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें सर्वनामकहते हैं। राजीव देर से घर पहुंचा, क्योंकि उसकी ट्रेन देर से चली थी। इस वाक्य में उसकीका प्रयोग राजीवके लिए हुआ है, अतः उसकीशब्द सर्वनाम कहा जाएगा। हिन्दी में सर्वनामों की संख्या 11 हैं, जो निम्न हैं-

मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कोई, कुछ, कौन, क्या।

सर्वनाम के भेद व्यावहारिक आधार पर सर्वनाम के निम्नलिखित छ: भेद हैं-

परिभाषा प्रकार प्रयोग अभ्यास सर्वनाम संज्ञाओं की पुनरावृत्ति को रोककर वाक्यों को सौंदर्ययुक्त बनाता है। नीचे लिखे वाक्यों को ध्यानपूर्वक देखें

पेड़-पौधे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के दरम्यान ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।

पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं।

पेड़-पौधे विभिन्न जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।

पेड़-पौधे भू-क्षरण को रोकते हैं।

पेड़-पौधों से हमें फल-फूल, दवाएँ, इमारती लकड़ियाँ आदि मिलते हैं।

अब इन वाक्यों पर गौर करें-

पेड़-पौधे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के दरम्यान ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।

वे पर्यावरण को संतुलित बनाए रखते हैं।

वे विभिन्न जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।

वे भू-क्षरण को रोकते हैं।

उनसे हमें फल-फूल, दवाएँ, इमारती लकड़ियाँ आदि मिलते हैं।

आपने क्या देखा? प्रथम पाँचों वाक्यों में संज्ञा पेड़-पौधेदुहराए जाने के कारण वाक्य भद्दे हो गए जबकि नीचे के पाँचों वाक्य सुन्दर हैं। आपने यह भी देखा कि वेऔर उनसेपद पेड़-पौधेकी ओर संकेत करते हैं।

अतएव, सर्वनाम वैसे शब्द हैं, जो संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होते हैं।

उक्त वाक्यों में वेऔर उनसेसर्वनाम हैं।

मूलतः सर्वनामों की संख्या ग्यारह है

मै, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, क्या, कोई और कुछ ये सभी मौलिक सर्वनाम कहलाते हैं। जब इन पर कारक-चिह्नों का प्रभाव पड़ता है, तब ये यौगिक रूप बन जाते हैं।

जैसे-

मौलिक सर्वनाम- मैं

यौगिक सर्वनाम- मैंने, मुझे, मुझको, हमें, हम, हमको, मेरा, मेरे, मेरी, मुझमें, मेरे लिए इत्यादि।

नीचे लिखे वाक्यों के खाली स्थानों में कोष्ठक में दिए गए सर्वनामों के यौगिक रूपों को भरें

1. …… लड़के का व्यवहार बहुत अच्छा नहीं है। (वह)

2. क्या मैं …….. नाम और पता जान सकता हूँ? (आप)

3. ………. आपका नमक खाया है, गद्दारी कैसे करूँगा। (मैं)

4. लगता है कि वह स्टेशन पर ही ठहर गया है। (मैं)

5. …………… इन्तजार नहीं करना पड़ेगा; बस, मैं गया और आया। (आप)

6. वही …….. बहका रहा होगा। (तुम)

7. इस संकट की घड़ी में ……. साथ होना चाहिए। (मैं वह)

8. परीक्षा से पहले ……… ठीक से तैयारी कर लेनी चाहिए। (तुम)

9. ……. वकील का क्या कहना है? (तुम)

10. ……… ऐसा लगता है कि …… लोगों के लिए अभी भी दिल्ली दूर है। (मैं वह)

11. जोश की बात सुनते ही …….. भुजा फड़कनेलगी। (वह)

12. ……. कह देना कि अब ……. ताऊ नहीं रहे। (वह)

13. आज में ……… घर ही खाऊँगा। (आप)

14. ……… पत्रिका के सभी स्तंभ आकर्षक हैं। (आप)

15. मुझे ……. इरादे ठीक नहीं लग रहे हैं (वह)

 

सर्वनाम के भेद – Sarvanam Ke Bhed In Hindi

सर्वनाम छह प्रकार के होते हैं-

पुरुषवाचक सर्वनाम

निजवाचक सर्वनाम

निश्चयवाचक सर्वनाम

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

प्रश्नवाचक सर्वनाम

संबंधवाचक सर्वनाम

1. पुरुषवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम का प्रयोग स्त्री एवं पुरुष दोनों के लिए किया जाता है, ‘पुरुषवाचक सर्वनाम’ (Personal Pronoun) कहलाता है।

सर्वनाम का अपना कोई लिंग नहीं होता है। इसके लिंग का निर्धारण क्रियापद से ही होता है। पुरुषवाचक सर्वनाम के अंतर्गत मैं, तू, आप, यह और वह आते हैं।

नीचे लिखे उदाहरणों को देखें-

मैं फिल्म देखना चाहता हूँ। (पुं०)

मैं घर जाना चाहती हूँ। (स्त्री०)

तू कहता है तो ठीक ही होगा। (पुं०)

तू जब तक आई तब तक वह चला गया। (स्त्री०)

आजकल आप कहाँ रहते हैं? (पुं०)

आप जहाँ भी रहती हैं खुशियों का माहौल रहता है। (स्त्री०)

पुरुषवाचक सर्वनामों की तीन स्थितियाँ (भेद) होती हैं-

1. उत्तमपुरुष: जिस सर्वनाम का प्रयोग बात कहनेवाले के लिए हो।

जैसे-

मैं कहता हूँ कि नदियाँ सूखती जा रही हैं।

इसके अंतर्गत मैंऔर हमआते हैं।

2. मध्यम पुरुष : जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके लिए हो, जिससे कोई बात कही जाती है। इसके अन्तर्गत तू, तुम और आप आते हैं।

जैसे-

मैंने आपसे कहा था कि वह बीमार नहीं है।

3. अन्यपुरुष : जिस सर्वनाम का प्रयोग उसके लिए हो जिसके विषय में कुछ कहा जाता है।

जैसे-

मैंने आपको बताया था कि वह पढ़ने में बहुत तेज है।

उत्तम पु० मध्यम पु०। अन्य पु०

पुरुषवाचक सर्वनामों के संज्ञा की तरह दो वचन होते हैं। नीचे दी गई तालिका को देखें

2. निजवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम का प्रयोग कर्ता कारक स्वयं के लिए करता है, उसे निजवाचक सर्वनाम’ (Reflexive Pronoun) कहते हैं।इसके अंतर्गत आप, स्वयं, खुद, स्वतः आदि आते हैं?

नीचे लिखे उदाहरणों को देखें-

आप कहाँ से आ रहे हैं?

विश्लेषण : इस वाक्य में आपका प्रयोग किसी पुरुष के लिए होने के कारण यह पुरुषवाचक के अंतर्गत है।

मैं आप चला जाऊँगा। विश्लेषण : यहाँ मैंकर्ता ने आपका प्रयोग स्वयं के लिए किया है। इस कारण यह निजवाचक के अंतर्गत आएगा।

3. निश्चयवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से किसी वस्तु या व्यक्ति अथवा पदार्थ के विषय में ठीक-ठीक और निश्चित ज्ञान हो, ‘निश्चयवाचक सर्वनाम’ (Demonstrative Pronoun) कहलाता है।

इस सर्वनाम के अन्तर्गत यहऔर वहआते हैं। यहनिकट के लिए और वहदूर। के लिए प्रयुक्त होते हैं।

नोट : यहऔर वहपुरुषवाचक सर्वनाम भी हैं और निश्चयवाचक भी। नीचे दिए गए। उदाहरणों और विश्लेषणों को देखें :

आजकल यह कुछ नहीं खाता-पीता है।

वह एकबार फिर दौड़-प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा।

विश्लेषण : उक्त दोनों वाक्यों में यहऔर वहका प्रयोग पुरुषों के लिए होने के कारण दोनों पुरुषवाचक के अंतर्गत आएँगे।

यह गाय है। वह बिलायती चूहा है। विश्लेषण : उपर्युक्त दोनों वाक्यों में यहगाय की निश्चितता के लिए और वहचूहे की निश्चितता के लिए प्रयुक्त होने के कारण दोनों निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत आएँगे।

4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम

वह सर्वनाम, जो किसी निश्चित वस्तु या व्यक्ति का बोध नहीं कराए, ‘अश्चियवाचक सर्वनाम’ (Indefinite Pronoun) कहलाता है।

इस सर्वनाम के अंतर्गत कोईऔर कुछआते हैं। जैसे-

आपके घर पर कोई आया है। कुछ दे दीजिए। कुछ काम करो।

5. प्रश्नवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम का प्रयोग प्रश्न करने के लिए किया जाय, ‘प्रश्नवाचक सर्वनाम’ (Interrogative Pronoun) कहलाता है।

इसके अंतर्गत कौनऔर क्या’—ये दो सर्वनाम आते हैं। कौनका प्रयोग सदैव सजीवों के लिए और क्याका प्रयोग निर्जीवों के लिए होता है।

जैसे-

देखो तो कौन आया है?

आपने क्या खाया है?

6. संबंधवाचक सर्वनाम

जिस सर्वनाम से एक शब्द या वाक्य का दूसरे शब्द या वाक्य से संबंध जाना जाता है, उसे सबंधवाचक सर्वनाम’ (Relative Pronoun) कहते हैं।

इसके अंतर्गत जोऔर सोआते हैं। अब सोके स्थान पर वहका प्रयोग होने लगा है। नीचे लिखे वाक्यों को देखें-

जो जागेगा सो पावेगा, जो सोवेगा सो खोवेगा (पु० हिन्दी) जो जागेगा वह पाएगा, जो सोएगा वह खोएगा। (आ० हि.) जो के अन्य रूप भी होते हैं।

जैसे-

जिसका, जो कि, जिसको, जिन्होंने, जिनके आदि।

Sarvanam in Hindi Worksheet Exercise with Answers

1. इनमें से किस वाक्य में निजवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?

(a) वह आप खा लेता है।

(b) आप क्या-क्या खाते हैं?

(c) आजकल आप कहाँ रहते हैं?

(d) इनमें से कोई नहीं

उत्तर :

(a) वह आप खा लेता है।

2. किस वाक्य में प्रश्नवाचक सर्वनाम का प्रयोग हुआ है?

(a) आपको यह काम करना है।

(b) वह पढ़ता-लिखता है न?

(c) आप कहाँ रहते हैं?

(d) वहाँ कौन पढ़ रहा था?

उत्तर :

(d) वहाँ कौन पढ़ रहा था?

3. अनिश्चयवाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?

(a) उन्हें कुछ दे दो।

(b) कौन ऐसा कहता है?

(c) अभिनव इधर आया था।

(d) वह खाकर सो गया है।

उत्तर :

(a) उन्हें कुछ दे दो।

4. संबंधवाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?

(a) जो करेगा सो भरेगा।

(b) जैसी करनी वैसी भरनी।

(c) उसके पास कुछ है।

(d) वह इधर ही आ निकला।

उत्तर :

(a) जो करेगा सो भरेगा।

5. मैं आप चला जाऊँगा। इस वाक्य में आपकौन-सा सर्वनाम है?

(a) पुरुषवाचक सर्वनाम

(b) निश्चयवाचक सर्वनाम

(c) निजवाचक सर्वनाम

(d) संबंधवाचक सर्वनाम

उत्तर :

(c) निजवाचक सर्वनाम

6. आप कहाँ जा रहे थे? इस वाक्य में आपक्या है?

(a) निजवाचक सर्वनाम

(b) निश्चयवाचक सर्वनाम

(c) प्रश्नवाचक सर्वनाम

(d) पुरुषवाचक सर्वनाम

उत्तर :

(d) पुरुषवाचक सर्वनाम

7. इन वाक्यों में से किस वाक्य में वहका प्रयोग संबंधवाचक के रूप में हुआ है?

(a) वह घर पर रहकर ही अपना परिवार चला रहा है।

(b) वह घोड़ा है, जो बहुत तेज दौड़ता है।

(c) वह पता नहीं क्या चाहता है।

(d) जो मेहनत करेगा वह सफल होगा।

उत्तर :

(d) जो मेहनत करेगा वह सफल होगा।

8. सर्वनामों की कुल संख्या है-

(a) आठ

(b) दस

(c) ग्यारह

(d) बारह

उत्तर :

(c) ग्यारह

9. कौन-सा कथन सत्य है

(a) सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।

(b) सर्वनाम संज्ञा की तरह प्रयुक्त होता है।

(c) सर्वनाम का भी अपना लिंग-वचन होता है।

(d) सर्वनाम के बिना भी वाक्य सुन्दर हो सकते हैं।

उत्तर :

(a) सर्वनाम संज्ञा की पुनरावृत्ति को रोकता है।

10. पुरुषवाचक सर्वनाम के कितने प्रकार होते हैं?

(a) चार

(b) पाँच

(c) आठ

(d) तीन

उत्तर :

(d) तीन

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

close