रोला छंद की परिभाषा और उदाहरण | rolaa chhand in hindi
रोला छंद की परिभाषा और उदाहरण | rolaa chhand in hindi

रोला छंद की परिभाषा और उदाहरण | rolaa chhand in hindi | रोला छंद के उदाहरण

रोला छंद की परिभाषा : दोस्तों हमारा आज का टॉपिक | rolaa chhand in hindi | रोला छंद के उदाहरण है। हमे अनेक परीक्षाओं में छंदों से संबंधित प्रश्न आते हैं,जिनमे छंद के उदाहरण या उदाहरण देकर छंद का नाम पूछा जाता है। इसलिए आज आपको इस टॉपिक की विधिवत जानकारी देगा।

रोला छंद की परिभाषा और उदाहरण | rolaa chhand in hindi | रोला छंद के उदाहरण



Tags –,rola chhand example in hindi,rola chhand ka example in hindi,rola chhand simple example in hindi,rola chhand ka udaharan in hindi,rola chhand ke example in hindi,rola chhand easy example in hindi,examples of rola chhand in hindi,example of rola chhand in hindi,rola chhand ka example,rolaa chhand in hindi,

रोला छंद की परिभाषा और उदाहरण | rolaa chhand in hindi | रोला छंद के उदाहरण

हमने आपको इस टॉपिक में क्या क्या पढ़ाया है?

(1) रोला छंद की परिभाषा
(2) रोला छंद के उदाहरण स्पष्टीकरण सहित
(3) रोला छंद के अन्य उदाहरण

रोला छंद की परिभाषा | रोला छंद किसे कहते हैं

यह  सममात्रिक छन्द है। इसे ‘काव्य छन्द’ के नाम से भी जाना जाता है। इसमें कुल 24 मात्राएं होती है जिसमें 11 एवं 13 मात्राओं पर यति होता है। कहने का तात्पर्य है कि पहले और तीसरे चरण में 11-11 तथा दूसरे और चौथे में 13-13 मात्राएं होती है। यह दोहा का उल्टा होता है।

नोट– रोला और सोरठा, दोनों में 24-24 मात्राएं होती हैं, तथा 11 एवं 13 मात्राओं पर बिराम भी होती है, लेकिन अन्तर यह होता है कि रेला सममात्रिक छन्द के अंतर्गत आता है और सोरठा अर्धसममात्रिक छन्द के अन्तर्गत आता है।

रोला छंद के उदाहरण स्पष्टीकरण सहित

(1) जो जग हित, पर प्राण, निछावर है कर पाता।
जिसका तन है किसी, लोकहित में लग जाता।

स्पष्टीकरण –

जो  जग  हित  पर  प्राण,  निछावर   है  कर  पाता।
S    I I    I I    I I   S I    I S I I      S   I I   S S = 11 + 13 = 24

अतः यहाँ पर रोला छंद है।

(2)  नव उज्ज्वल जल धार, हार हीरक सी सोहत ।
बिच-बिच छहरत बूँद, मीन मुक्तामन मोहत।।

स्पष्टीकरण –

नव उज्ज्वल जल धार, हार हीरक सी सोहत ।
I I  I S I    I I    S I    S I  S I I   S  S I I = 11 + 13 = 24

अतः यहाँ पर रोला छंद है।

रोला छंद के अन्य उदाहरण

(1) लोल लहर लहि पवन, एक पे इक इति आवत ।
जिमि नरगन मन विविध, मनोरथ करत मिटावत ।।

(2) उठो उठो हे वीर! आज तुम निद्रा त्यागो।
करो महासंग्राम , नहीं कायर हो भागो।

(3) तुम्हें वरेगी विजय, अरे यह निश्चय जानो।
भारत के दिन लौट, आयेंगे मेरी मानो।।

इसे भी पढ़ें :  सोरठा छंद की परिभाषा और उदाहरण | soratha chhand in hindi