![]() |
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स का सफर -संक्षिप्त जीवनी/Bill Gates ki Jivni/Bill and Melinda Gates Foundation,Microsoft founder Bill Gates |
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स का सफर -संक्षिप्त जीवनी/Bill Gates ki Jivni/Bill and Melinda Gates Foundation
अमेरिका के बिल गेट्स कई साल तक दुनिया के सबसे अमीर
व्यक्ति रह चुके है | बचपन से ही
कंप्यूटर और तकनीक से प्यार करने वाले गेट्स को एक काम से बेहद प्यार था वो था “उल्टे हाथ से लिखना ” | अपने प्यार को उन्होंने आदत बनाया और आगे चलकर अपने उल्टे
हाथ के बलपर माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी बनाकर दुनिया को नई राह दिखाई जिसके लिए विश्व आज
भी उनका आभारी है |
विलियम हेनरी गेट्स उर्फ़ बिल गेट्स का जन्म 28 अक्टूबर 1955 को सिएयत्ल वाशिंगटन में हुआ था | स्कूल में उन्होंने लगभग सभी विषयों में खासकर गणित और विज्ञानं में विशेष योग्यता प्राप्त कर ली | यही से उनका कंप्यूटर से प्रेम प्रारम्भ हुआ | पढाई के दौरान ही कंप्यूटर प्रोग्राम बनाकर उन्होंने 4200 डॉलर कमा लिए और अपने अध्यापक से कहा की मै 30 वर्ष की उम्र में करोडपति बनकर दिखाऊंगा | हार्वर्ड विश्वविद्यालय में उन्होंने उच्च शिक्षा ग्रहण की और केवल 31 वर्ष की उम्र में अरबपति बन गये |
बिल का सॉफ्टवेर संसार में बहुत बड़ा योगदान है | वो हर सेंकंड करीब 12,054 रूपये कमाते रहे यानि एक दिन में उनकी कमाई 102 करोड़
रूपये होती है | 13 वर्ष की उम्र
में बिल ने कंप्यूटर प्रोग्रामिंग शुरू कर दी थी | अगर उनका कोई देश होता तो वो दुनिया को 37वा अमीर देश होता | वो विलासितापूर्वक जीवन नही जीते है बल्कि व्यवस्थ्ति
जीवन जीते है |
सन 1994 में जब उन्होंने महसूस किया कि उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में जाना चाहिये तो उन्होंने अपने शेयर बेचकर एक ट्रस्ट बनाया | वर्ष 2008 में उन्होंने माइक्रोसॉफ्ट में पूर्णकालिक काम छोडकर स्वयं को पुरी तरह समाजसेवा में समर्पित कर दिया | उनका “Bill and Melinda Foundation” आज दुनिया भर के जरुरतमन्दो की मदद में हाथ बंटाता है | पल्स पोलियो अभियान में इस संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है |
डलास की मेलिडा फ्रेंच उनकी पत्नी है और 1 जनवरी 1994
को उन दोनों की शादी हुयी थी | बिल गेट्स की तीन
संताने है | उनका मकान दुनिया के सबसे महंगे मकानों में से एक है | सोलह साल तक अरबपतियो
की सूची में नम्बर 1 रह चुके बिल गेट्स अपनी कामयाबी का सूत्र बताते हुए कहते है कि “रास्ते खुद बनाये ,उसूलो पर डंटे रहे , हमेशा आगे की सोचे ,दुनिया बदले या घर
बैठे , सही लोगो का साथ ले , सिस्टम बनाये समस्याओ
को टुकडो में हल ना करे , नाकामी को भी ना भूले , सही समय पर सही जगह पहुचिये ,
कुशल लोगो को ही नियुक्त करे , धन्यवाद की अपेक्षा मत
रखिये और गेंद पर से अपनी आँखे मत हटाइए ”
|
बिल फिलहाल इस जमाने के सबसे बड़े दानी है | कंप्यूटर और समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी
उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए उन्हें कई पुरुस्कार भी मिले है | इनमे से महारानी
एलिज़ाबेथ द्वारा नाईटहुड की उपाधि ,
हीरोज आफ अवर टाइम जैसे कई उपधिया शामिल है |
04 मई 2021 को बिल
गेट्स औरे मिलिंडा का आपसी सहमति से तलाक हो गया है |
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स का सफर -संक्षिप्त जीवनी/Bill Gates ki Jivni/Bill and Melinda Gates Foundation,Microsoft founder Bill Gatesदुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बिल गेट्स का सफर -संक्षिप्त जीवनी/Bill Gates ki Jivni/Bill and Melinda Gates Foundation,Microsoft founder Bill Gates
0 टिप्पणियाँ