कोरोंना वायरस 2019/COVID-19 QUIZ COMPETITION/corona virus 2020/कोरोना प्रश्नोतरी/GK Corona

COVID-19 QUIZ COMPETITION
प्रश्न:1. कोरोंना वायरस 2019 का पहला केस कहां सामने आया ?
उत्तर: वुहान (चीन) में।
प्रश्न:2. कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह क्‍या मानी जा रही है?
उत्तर: वुहान के सीफूड मार्केट में मिलने वाले समुद्री जीवों, चमगादड़ और सांप को खाने से।
प्रश्न:3.  कोरोना वायरस किस प्रकार से मनुष्यों में एक से दूसरे में फैलता है?
उत्तर: संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से अपने चारों ओर करीब डेढ़ मीटर के लोगों को चपेट में लेता है।    
प्रश्न:4.  कोरोना वायरस की पहचान कैसे की गई?
उत्तर: इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप विश्लेषण तकनीक के जरिए वायरस नमूने लिए गए।
प्रश्न:5.  कोरोना वायरस का सीधा प्रभाव मानव शरीर में कहां पड़ता है?
उत्तर: श्वसन तंत्र पर।
प्रश्न:6. कोरोंना वायरस किस प्रकार का वायरस है?
उत्तर: यह आरएनए वायरस हैं।
प्रश्न:7. मनुष्य में कोरोना वायरस किस संक्रमण के कारण होता है ?
उत्तर: श्वास तंत्र संक्रमण।
 प्रश्न:8.   WHO दूवारा कोरोना वायरस को क्या नाम दिया गया है?
उत्तर: कोविड-19
प्रश्न: 9. कोविड-19 का क्‍या अर्थ है ?
उत्तर:  CO=CORONA, V=VIRUS, D=DISEASE,  2019
 प्रश्न: 10. कोरोना से पीड़ित होने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं?
उत्तर: निमोनिया, खांसी, बुखार और जुकाम इत्यादि।
प्रश्न:11.  कोरोना वायरस का प्रभाव किस मौसम में अत्यधिक रहता है?
उत्तर: यह सर्दी में सबसे ज्यादा प्रभावी होता है।
प्रश्न: 12. कोरोना वायरस के दो मुख्य वायरस कौनसे हैं ?
उत्तर: Middle East Respiratory Syndrome Corona Virus (MERS-CoV) और Severer Acute Respiratory Syndrome (SARS-CoV)
प्रश्न:13. कोरोना वायरस के नाम के आगे Novell शब्द क्‍यों जोड़ा गया?
उत्तर: क्योंकि यह कोरोना परिवार का नया सदस्य है ।
प्रश्न: 14. इस वायरस का नाम कोरोना क्‍यों पड़ा?
उत्तर: इसका नाम इसकी संरचना के आधार पर पड़ा है। इस वायरस के चारों तरफ मुकुट जैसी संरचना होती है और इर्द गिर्द उभरे हुए कांटे जैसे होते हैं इसके कारण इसका नाम कोरोना वायरस पड़ा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 30 जनवरी, 2020 को कोरोना वायरस के कारण वैश्विक आपातकाल घोषित किया और इसका नाम ॥ फरवरी, 2020 को " COVID-19" रखा गया है।
प्रश्न:15.  कोरोना वायरस क्‍या है?
उत्तर: कौरोना वायरस वायरस का एक बड़ा परिवार है और निडोवायरस परिवार या निडोविरलेस ऑर्डर Nidovirales order) से संबंधित है, जिसमें कौरोनवीराइडे (Coronaviridae), आर्टेरिविरिडे (Arteriviridae) और रोनिविरिडे (Roniviridae) परिवार शामिल हैं.
 प्रश्न: 16. 11 फरवरी, 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बीमारी के लिए एक आधिकारिक नाम की घोषणा की है जो कि 2019 नॉवेल कोरोना वायरस के प्रकोप का कारण बन रही है? इस बीमारी का नया नाम क्‍या है?
 उत्तर: WHO ने इस बीमारी को जो नाम दिया है COVID-19
 प्रश्न:17. कोरोना वायरस निम्नलिखित में से किस बीमारी से संबंधित है?
 उत्तर: Middle East Respiratory Syndrome (MERS-CoV) और Severe Acute Respiratory Syndrome (SARS-CoV) जैसी गंभीर बिमारीयों से लेकर सामान्य सर्दी, इत्यादि कोरोना वायरस से हो सकती है।
प्रश्न:18 . पहली बार कोरोनावायरस की पहचान कब हुई थी?
उत्तर: 1960 में
प्रश्न:19. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना को वैश्विक महामारी कब घोषित किया ?
उत्तर: 30 जनवरी 2020 को ।
प्रश्न:20  भारत में कोरोना का पहला मरीज कहाँ मिला ?
उत्तर: केरल में
प्रश्न:21  भारत का वह राज्य जहाँ कोरोना के कारण सर्वप्रथम कर्फ्यू लगाया गया ?
उत्तर: पंजाब
प्रश्न:22  भारत का वह राज्य जहाँ कोरोना के कारण सर्वप्रथम सम्पूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया ?
उत्तर: राजस्थान
प्रश्न:23  भारत का वह राज्य जहाँ कोरोना को सर्वप्रथम महामारी घोषित किया गया ?
उत्तर: हरियाणा
प्रश्न: 24 भारत का वह राज्य जहाँ कोरोना के कारण पहली मृत्यु हुई ?
उत्तर: कर्नाटक
प्रश्न:25.  भारत का वह राज्य जहाँ कोरोना के कारण सर्वप्रथम एंटीबाडी प्लाज्मा थ्योरी अपनाई गई
उत्तर: केरल
प्रश्न:26. भारत का वह शहर जिसने सर्वप्रथम सैनिटाइज करने के लिए ड्रोन का प्रयोग किया ?
उत्तर: इंदौर
 प्रश्न:27. कोरोना के कारण देश में जनता कर्फ्यू कब लगाया गया ?
 उत्तर: 22 मार्च 2020 
प्रश्न:28. लॉकडाउन का पहला फेज कब शुरू हुआ ?
 उत्तर: 25 मार्च 2020 को

 प्रश्न:29. लॉकडाउन का दूसरा फेज कब शुरू हुआ ?
 उत्तर: 5 अप्रैल 2020 को
 प्रश्न:30. लॉकडाउन का पहला फेज कितने दिन का था ?
 उत्तर: 21 दिन
 प्रश्न:31. लॉकडाउन का दूसरा फेज कितने दिन का था ?
 उत्तर: 19 दिन
 प्रश्न:32. लॉकडाउन का तीसरा फेज कब शुरू हुआ ?
 उत्तर: 4 मई को
 प्रश्न:33. लॉकडाउन का तीसरा फेज कितने दिन का है ?
 उत्तर: 14 दिन का
 प्रश्न:34. हरियाणा में कोरोना का पहला मरीज किस जिले में मित्रा था ?
 उत्तर: गुरुग्राम में
 प्रश्न:35  कोरोना यौदधाओं के सम्मान में देशवासियों ने ताली, थाली और घंटी कब बजाई थी ?
उत्तर: 22 मार्च 2020 को शाम 5 बजे
 प्रश्न:36. कोरोना के विरुद्ध एकजुटता का संदेश देने के लिए देशवासियों ने दीप कब प्रज्ज्वलित किये थे ?
उत्तर: 5 अप्रैल 2020 को रात 9 बजे
प्रश्न: 37. कोरोना योद्धाओं के सम्मान में भारतीय सेना ने अस्पतालों पर पुष्पवृष्टि कब की ?
उत्तर: 3 मई 2020 को
 प्रश्न:38. आरोग्य सेतु टोल फ्री नम्बर क्‍या है ?
उत्तर: 1921
प्रश्न:39. कोविड-19 की राष्ट्रीय हेल्पलाइन नम्बर क्‍या है ?
 उत्तर: 1075
 प्रश्न:40. सीएसआईआर के इंस्टीट्यूट ऑफ जीनोमिक्स एंड इंटीग्रेटिव बायोत्रॉजी (IGIB) ने किस भारतीय कंपनी के साथ कोविड-19 के लिए अपने FELUDA परीक्षण किट का व्यवसायीकरण अनुबंध किया है?
 उत्तर: टाटा संस
 प्रश्न:41.  कोविड-19  के कारण विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी के लिए किस मिशन को शुरू किया गया है ?
उत्तर: वंदे भारत मिशन
 प्रश्न:42. भारतीय नौसेना द्वारा  कोविड-19 के कारण दूसरे देशों में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए शुरू किए गए ऑपरेशन का क्‍या नाम है?
उत्तर: समुद्र सेतु
 प्रश्न:43.  कोविड-19 महामारी के दौंरान वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नीति आयोग दूवारा शुरू किए गए अभियान का नाम क्‍या है?
उत्तर: सुरक्षित दादा-दादी और नाना-नानी अभियान
 प्रश्न:44.  मई 2020 में आयोजित गुट निरपेक्ष आंदोलन के ऑनलाइन संपर्क समूह शिखर सम्मेलन की थीम क्‍या है?
उत्तर:  कोविड-19 के खिलाफ एकजुट
 प्रश्न:45. कोविड-9 के बीच लोगों को मुफ्त और कैशलेस बीमा कवर प्रदान करने वाला भारत का पहला राज्य कौन सा है?
उत्तर महाराष्ट्र
 प्रश्न:46. (NCSTC) ने COVID-19 को ध्यान मे रखकर स्वास्थ्य और जोखिम संचार पर आधारित कौन सा कार्यक्रम लांच किया है?
उत्तर YASH ( ईयर ऑफ अवेयरनेस ऑन साइंस एंड हेल्थ)
 प्रश्न:47. ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, हैदराबाद के सहयोग से किस सरकारी संस्था द्वारा देश की पहली  कोविड-19 नमूना संग्रह मोबाइल लैब विकसित की गई है?
उत्तर - रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन
 प्रश्न:48. कोविड-19 से उत्पन्न स्थिति की पृष्ठभूमि में मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वाराशुरू किए गए कार्यक्रम का नाम क्या है, जो लोगों और संगठनों को ई-लर्निंग के लिए संसाधनों का योगदान करने के लिए आमंत्रित करता है १
उत्तर - विद्या दान 2.0
 प्रश्न:49.  हाल हीं में कोविड-19 से लड़ने वाले स्वास्थ्य पेशेवरों के खिलाफ हिंसा करने वाले व्यक्तियों को दंडित करने के लिए किस अधिनियम को संशोधित करते हुए एक अध्यादेश जारी किया गया है?
 उत्तर - महामारी रोग अधिनियम, 1897
 प्रश्न:50. स्मार्ट सिटीज मिशन के तहत किस शहर ने 'साईम" नामक एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित की है, जिसका उद्देश्य क्वारंटाइंड लोगों पर नज़र रखना है?
 उत्तर - पुणे
 प्रश्न:51. कौन सा राज्य देश में कोरोनावायरस से मुक्त होने वाला पहला राज्य है?
उत्तर - गोवा
 प्रश्न:52. कोविड-19 महामारी के बीच दिशा निर्देशों के संदर्भ में, किस अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थानों पर थूकना दंडनीय अपराध है?
उत्तर - आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005
प्रश्न:53. इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में हाल ही में किस प्रजाति में करुणा वायरस की उपस्थिति की खोज की है?
उत्तर - चमगादड़
 प्रश्न:54. केंद्रीय विदेश मंत्रालय ने किस क्षेत्रीय समूह के स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए कोविड-19 पर प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की है?
  उत्तर - सार्क
प्रश्न:55. कोविड-19 नमूना संग्रह कियॉस्क' (COVSACK), जो हाल ही में सुर्ख़ियों में था, किस संस्था की प्रयोगशाला द्वारा विकसित किया गया था?
उत्तर - रक्षा अनुसंधान व विकास संगठन
 प्रश्न:56. 'कोविड-19 में लाभकारी हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है, जो कि इस दवा का 70% उत्पादन करता है?
उत्तर - भारत
 प्रश्न:57.  केंद्र सरकार ने इंडिया कोविड-19 एमरजैंसी रिस्पांस एंड हेल्थ सिस्टम प्रीपेड नेट पैकेज' के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों कितनी राशि जारी की है?
उत्तर - 15,000 करोड़ रुपये
 प्रश्न:58. केंद्र ने किस राज्य सरकार के साथ मिलकर 'आरोग्य सेतु इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) सेवा' शुरू की है?
उत्तर - तमिलनाडु
 प्रश्न:59. किस राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए नियंत्रण क्षेत्रों मेंऑपरेशन SHIELD”' की घोषणा की है?
 उत्तर - दिल्‍ली “OPRATION SHIELD” का मतलब सीलिंग, होम क्वार्टर इन, आइसोलेशन एंड   ट्रेसिंग, एसेंशियल सप्लाई, लोकल सैनिटेशन एंड डोर टू डोर  चेक है)
 प्रश्न:60. सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह कौरोना वायरस के मरीजों को देख रहे डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ को पीपीई प्रदान करे। पीपीई का पूर्ण स्वरुप क्‍या है?
उत्तर - पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (व्यक्तिगत सुरक्षात्मक उपकरण)
 प्रश्न:61.  कोरोंनवायरस महामारी के समाधान के लिए केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय और एआईसीटीई के इनोवेशन सेल द्वारा छात्रों के लिए कौन सा ऑनलाइन चैलेंज लांच किया है?
उत्तर - समाधान
 प्रश्न:62. सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड दवारा कोविड-19 के लिए विकसित तीव्र एंटीबॉडी निदान किट का ब्रांड नाम क्‍या है?
उत्तर - मेकश्योर
 प्रश्न:63. रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन (डीआरडीओ) ने किस निजी फर्म के साथ मित्रकर  कोविड-19 मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के लिए फेस शील्ड विकसित की है?
उत्तर - विप्रो
 प्रश्न: 64. किस राज्य सरकार ने कौरोनोवायरस के प्रसार से निपटने के लिए “5T  प्लाननामक एक पाँच-चरणीय योजना का अनावरण किया है?
उत्तर - नई दिल्‍ली (5T योजना में परीक्षण, ट्रेसिंग, टीमवर्क, उपचार और ट्रैकिंग शामित्र हैं)
 प्रश्न: 65. कोरोनावायरस महामारी के बीच कैबिनेट ने कितने वर्षों के लिए MPLADS (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना) को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया है?
उत्तर - 2 वर्ष
 प्रश्न:66.  स्वास्थ्य मंत्रालय की हालिया घोषणा के अनुसार लगअग 50 करोड़ नागरिक किस योजना के तहत मुफ्त कोविड-19 परीक्षण और उपचार के लिए पात्र होंगे?
उत्तर - आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
 प्रश्न: 67. इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने  कोविड-19 महामारी के लिए समाधानखोजने के लिए कौन सी हैकथॉन लांच की है?
 उत्तर - हैकिंग द क्राइसिस -इंडिया
 प्रश्न:68. ऑपरेशन संजीवनी के तहत भारत ने किस देश के लिए कोविड-19 की आवश्यक दवाएं और खाद्यान्न की आपूर्ति की है?
उत्तर - मालदीव
 प्रश्न:69. भारत सरकार ने लोगों को कोरोनावायरस संक्रमण के जोखिम का आकलन करने में सक्षमकरने के लिए  कौन सी एप्प लांच की है?
 उत्तर -आरोग्य सेतु
प्रश्न:70.  कोविड-19 के लिए भारत की पहली स्वदेशी परीक्षण किट का नाम क्‍या है, जिसे पुणे में लॉन्च किया गया?
उत्तर - पैथो डिटेक्ट
 प्रश्न:71.  किस केंद्रीय मंत्रालय ने लॉकडाउन के बीच देश में फंसे विदेशी पर्यटकों की मदद के लिए “Stranded in India” पोर्टल्न शुरू किया है?
उत्तर - पर्यटन मंत्रालय
प्रश्न:72.  किस भारतीय सुरक्षा बल ने देश में कोविड-19 के प्रसार का मुकाबला करने के लिए ऑपरेशन नमस्ते' नामक पहल लांच की है?
उत्तर - भारतीय सेना
 प्रश्न:73.  कोरोनोवायरस से संक्रमित उच्च जोखिम वाले मामलों के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद दूवारा गठित राष्ट्रीय कार्यबल द्वारा किस दवा की सिफारिश की गयी है?
उत्तर - हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन
प्रश्न: 74. कोविड-19 की रोकथाम और नियंत्रण के लिए भारत सरकार द्वारा गठित चिकित्सा विशेषज्ञों की उच्च-स्तरीय समिति का प्रमुख कॉन है?
उत्तर - डॉ. वी.के. पॉल