![]() |
बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज कौन है , Who is charles Shobhraj |
बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज कौन है ?
बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज कौन है : चार्ल्स शोभराज को नेपाल जेल से छोड़ा जा रहा है। क्या आपको पता है बिकिनी किलर के बारे में ये जानकारी?
बिकिनी किलर चार्ल्स शोभराज कौन है | Who is charles Shobhraj
अरे आपने सुना? वो बिकिनी किलर जेल से छूटने वाला है। अरे वही... चार्ल्स शोभराज। चार्ल्स शोभराज शायद वो नाम है जिसके बाद ही सीरियल किलर उपमा फेमस हुई थी। चार्ल्स शोभराज जिसके कई नाम थे। बिकिनी किलर, द सर्पेंट आदि। ये जो तस्वीर देखकर आप स्टोरी पढ़ने के लिए आए हैं वो भी चार्ल्स पर बनी ड्रामा सीरीज 'द सर्पेंट' की तस्वीर है। असल मायने में ये नाम सिर्फ किसी एक देश का नहीं बल्कि कई देशों में प्रसिद्ध है और इस नाम को लेकर एक समय पर डर का जो माहौल चला था उसके बारे में शायद ही कोई भूल पाया हो।
चार्ल्स शोभराज का पूरा नाम चार्ल्स गुरुमुख शोभराज हॉट चंद भवनानी है। ये सीरियल किलर कम से कम 20 टूरिस्ट की मौत का जिम्मेदार है जिसमें से 14 थाईलैंड में थे। चार्ल्स शोभराज ने अधिकतर उन लड़कियों को अपना शिकार बनाया था जो साउथ एशिया में हिप्पी कल्चर के लिए बैकपैक ट्रिप पर आई थीं।
क्यों चार्ल्स है चर्चा में?
चार्ल्स शोभराज को नेपाल सरकार द्वारा रिहा करने की बात की जा रही है। उसके अच्छे व्यवहार और बढ़ती उम्र को देखते हुए ये फैसला 21 दिसंबर 2022 को लिया गया है। अभी तक चार्ल्स नेपाल में 19 साल की सजा काट चुका है और उसकी सज़ा वहां 21 साल की थी। ऐसे ही चार्ल्स 1976 से 1997 तक भारत में भी तिहाड़ जेल में था।
आखिर क्यों चार्ल्स को कहा जाता था बिकिनी किलर?
चार्ल्स शोभराज को बिकिनी किलर इसलिए कहा जाता है क्योंकि उसकी कई विक्टिम्स के कपड़े हमेशा बिकिनी होती थी। चार्ल्स को ऐसे ही 'द सर्पेंट' इसलिए कहा जाता था क्योंकि वो बहुत ही आसानी से पुलिस को धोखा देकर अपनी पहचान बदल देता था और इस कारण कई सालों तक उसे पकड़ना आसान नहीं था। हालांकि, इसके बाद भी वो भारत और नेपाल दो देशों में अपने गुनाहों की सजा काट रहा है।
आखिर क्यों चार्ल्स को कहा जाता है सेलिब्रिटी क्रिमिनल?
चार्ल्स की कई उपमाओं में से एक सेलिब्रिटी क्रिमिनल भी है। दरअसल, चार्ल्स 70 के दशक में अपने लुक्स, चार्मिंग व्यवहार और अपने दिमाग के कारण अलग-अलग आइडेंटिटी लेकर वो टूरिस्ट को अपने झांसे में फंसाता था, उन्हें ड्रग करता था, उनके पैसे और सामान को चुरा लेता था और फिर उन्हें मार देता था। चार्ल्स को क्रिमिनल माइंड कहा जाता था।
चार्ल्स का जन्म वियतनाम के साईगाओं में हुआ था और वो एक भारतीय व्यापारी और वियतनामी शॉप वर्कर का बेटा था। उस समय वियतनाम फ्रेंच कालोनी के अंडर था। चार्ल्स के असली पिता ने उसे कभी अपनाया नहीं और मां की दूसरी शादी के बाद सौतेले फ्रेंच पिता ने भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया। टीनएज से ही वो चोरी, धोखेबाजी आदि के लिए गिरफ्तार होने लगा था।
शोभराज कुछ समय बाद फ्रांस में रीलोकेट हो गया था और वहां उसने जुर्म की दुनिया में कदम रख दिया।
इंटरपोल का मोस्ट वॉन्टेड मैन
1997 में जब भारत में चार्ल्स तिहाड़ से बाहर निकला तब तक वो 20 साल से ज्यादा की सजा काट चुका था। चार्ल्स कम से कम एक दर्जन टूरिस्ट को मारने के लिए 1970 से वॉन्टेड था और कुछ समय के लिए उसे इंटरपोल का मोस्ट वॉन्टेड मैन बनाया गया था। चार्ल्स 1970 के दशक में थाईलैंड, नेपाल, भारत जैसे देशों में जाता था और वहां टूरिस्ट्स को अपना शिकार बनाता था।
कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि चार्ल्स को हिप्पी पसंद नहीं थे और इसलिए उसके विक्टिम वही होते थे। सभी वेस्टर्न ट्रैवलर्स को अपने झांसे में फंसाने के बाद चार्ल्स कई बार उनकी आइडेंटिटी भी ले लेता है।
जिन लोगों को वो मारता था उनके पासपोर्ट भी ले लेता था। जब उससे जर्नलिस्ट और अधिकारी मिलते थे तो उसे काफी आकर्षक मानते थे। यही कारण है कि वो अलग-अलग देशों में कई बार जेल से भागने के काम आती थी।
कई फिल्में बनीं चार्ल्स के नाम पर
चार्ल्स शोभराज के नाम पर रणदीप हुड्डा की फिल्म "मैं और चार्ल्स' भी बनी थी। इसी के साथ, चार्ल्स की जिंदगी पर ना जाने कितनी किताबें लिखी गई हैं और नेटफ्लिक्स और बीबीसी की ड्रामा सीरीज 'द सर्पेंट' भी बनी है।
कई बार जेल से भागने के बाद चार्ल्स को दिल्ली में 1976 में गिरफ्तार किया गया जहां से वो फिर से भाग गया, लेकिन दोबारा उसे गिरफ्तार किया गया। भारत से मुक्त होने के बाद चार्ल्स फ्रांस पहुंचा जहां से वो 2003 में नेपाल गया और वहां दोबारा उसे गिरफ्तार किया गया क्योंकि वो नेपाल में कैनेडियन बैकपैकर और अमेरिकन टूरिस्ट को मारने के इल्जाम में गिरफ्तार हुआ।
अब वहां से वो मुक्त होने वाला है।
चार्ल्स शोभराज को क्रिमिनल मास्टरमाइंड कहा जाता है और यही कारण है कि वो दोबारा इतनी चर्चा में है। हममें से कई लोगों के लिए शायद वो ही सबसे बड़ा सीरियल किलर रहा है। 90 के दशक में न्यूज़ की जानकारी रखने वाले लोगों को तो चार्ल्स के बारे में जरूर पता होगा।
क्या आपको लगता है कि ऐसे क्रिमिनल को छोड़ देना सही है? अपनी राय हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं।
इसे भी पढ़ें : Veer Bal Diwas Essay in Hindi | वीर बाल दिवस पर निबंध
0 टिप्पणियाँ