बाल दिवस पर कविता | Bal Diwas par kavita
 बाल दिवस पर कविता | Bal Diwas par kavita 

 बाल दिवस पर कविता | Bal Diwas par kavita


बाल दिवस है आज साथियो,
आओ मिलकर सब खेले खेल।
पंडित नेहरू हमारे सबके चाचा,
सबसे बढ़ाए मिलकर सब मेल।।

वर्षगांठ चाचा नेहरू की है आज,
उस जैसे नेता पर करते है नाज।
दिल के भोले थे पर थी बड़ी शान,
बूढ़े होने पर भी लगते थे वे जवान 
सीखे जीवन में उनसे हम मुस्कान
और सबसे रक्खे अपना मेल।।

बाल दिवस है आज साथियों,
आओ मिलकर सब खेले खेल।।

सब मिलकर क्यों ने हम बनाए,
ऐसा हम सुखी सारा सब संसार।
भाई भाई जहां प्रेम सदभाव हो,
रहे सदा छलकता मन में प्यार।
नही घृणा हो किसी के हृदय में,
न हो किसी हृदय में द्वेष का वास।
झगड़े न परस्पर,हो आपस में मेल

बाल दिवस है आज साथियों,
आओ मिलकर सब खेले खेल।।

पड़े जरूरत अगर देश को,
पहन ले हम वीरो का वेश।
प्राणों से भी बढ कर प्यारा,
हमको अपना ये सारा देश।
मातृ भूमि की रक्षा हेतु हम,
करे अपना सर्वस्व बलिदान।।
देश की मिट्टी में मिलकर हम,
रखे भारत मां की ऊंची शान।।
दुश्मन के दिल को दहला दे,
डाल कर उसकी नाक में नकेल।।

बाल दिवस है आज साथियों,
आओ मिलकर सब खेले खेल।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम


इसे भी पढ़ें :