साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu/Tokyo Olympic 2020/weightlifting Silver Medal 

साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu/साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu/Tokyo Olympic 2020/weightlifting Silver Medal 

 

साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu


साइखोम मीराबाई चानू (जन्म 8 अगस्त 1994) एक भारतीय भारोत्तोलन खिलाड़ी हैं। 2021 के टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic 2020)  खेलों में इन्होंने 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता। मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम महिला वर्ग के वेटलिफ्टिंग इवेंट में यह कारनामा किया 202 किलोग्राम का भार उठाकर उन्होंने भारत को सिल्वर मेडल दिलाने में कामयाबी हासिल की भारत के लिये भारोत्तोलन में रजत पदक जीतने वाली वे प्रथम महिला हैं। साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu 2014 से नियमित रूप से 48 किग्रा श्रेणी की अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहीं हैं। मीराबाई ने स्नैच में 87 किलो और क्लीन एंड जर्क में 115 किलो वजन उठाया इस तरह वह दोनों मिलाकर कुल 202 किलोग्राम वजन उठाने में सफल रही इस उपलब्धि के साथ ही मारबाई ने इतिहास रच दिया वह भारत की ओर से वेटलिफ्टिंग में ऐसा कारनामा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं वहीं चीन की वेटलिफ्टर हाऊ झिहू ने कुल 210 किलो वजन उठाकर गोल्ड जीतने में सफलता हासिल की मीराबाई भरोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला हैं इससे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था

चानू ने 2014 राष्ट्रमण्डल खेल में 48 किग्रा श्रेणी में रजत पदक जीता तथा गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 संस्करण में विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण पदक जीता। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि 2017 में अनाहाइमसंयुक्त राज्य अमेरिका में आयोजित हुई विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतना था। चानू ने 24 जुलाई 2021 को ओलम्पिक में 49 किग्रा भारोत्तोलन में भारत के लिए पहला रजत पदक जीता। उन्होंने स्नैच में 87 kg भार उठाते हुए,क्लीन एंड जर्क में 115 kg सहित कुल 202 किलोग्राम वजन उठा कर रजत पदक पर कब्ज़ा किया । चानू ने टोक्यो ओलम्पिक 2020(2021) में भारत को पहला पदक दिलाकर पदक तालिका में खाता खोला।

कैरियर

साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu ने ग्लासगो में हुए 2014 राष्ट्रमण्डल खेलों में भारोत्तोलन स्पर्धा के 48 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने कुल 170 किलो वजन उठाया, जिसमें 75 स्नैच में और 95 क्लीन एण्ड जर्क में था। इन्होंने ब्राज़ील के रियो डी जेनेरो में आयोजित २०१६ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया, किंतु क्लीन एण्ड जर्क में तीनों प्रयास असफल रहने के बाद वह पदक जीतने में असफल रहीं। 2017 में उन्होंने महिला महिला 48 किग्रा श्रेणी में 194 किग्रा (85 किग्रा स्नैच तथा 109 किग्रा क्लीन एण्ड जर्क) का भार उठाकर 2017 विश्व भारोत्तोलन चैम्पियनशिपअनाहाइमकैलीफोर्नियासंयुक्त राज्य अमेरिका में स्वर्ण पदक जीता। वह भारत में मणिपुर राज्य से हैं।

साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu ने 196 किग्रा, जिसमे 86 kg स्नैच में तथा 110 किग्रा क्लीन एण्ड जर्क में था, का वजन उठाकर भारत को 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके साथ ही उन्होंने 48 किग्रा श्रेणी का राष्ट्रमण्डल खेलों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

सम्मान

साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu को 2018 राष्ट्रमण्डल खेलों में विश्व कीर्तिमान के साथ स्वर्ण जीतने पर मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने 15 लाख की नकद धनराशि देने की घोषणा की। 2018 में उन्हें भारत सरकार ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। इन्हें २०१८ में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साइखोम मीराबाई चानू

व्यक्तिगत जानकारी

राष्ट्रीयता

भारतीय

जन्म

8 अगस्त 1994 (आयु 26)
इम्फाल पूर्वमणिपुर, भारत

निवास

मणिपुरभारत

कद

1.50 मीटर

वज़न

48 किलो

खेल

देश

भारत

खेल

भारोत्तोलन

प्रतिस्पर्धा

48 किग्रा

कोच

कुंजरानी देवी

उपलब्धियाँ एवं खिताब

ओलम्पिक फाइनल

सिल्वर (टोक्यो 2021)

 साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu/Tokyo Olympic 2020/weightlifting Silver Medal साइखोम मीराबाई चानू- Saikhom Mirabai Chanu/Tokyo Olympic 2020/weightlifting Silver Medal